नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या में स्नान-दान और पितृ तर्पण का क्या है खास महत्व, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त

Falgun Amavasya 2024: धार्मिक दृष्टिकोण से साल में आने वाली हर अमावस्या (Falgun Amavasya 2024) का अलग और विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार हर माह में कृष्ण पक्ष का 15वां दिन अमावस्या का दिन कहलाता है। लेकिन फाल्गुन...
02:13 PM Mar 01, 2024 IST | Juhi Jha

Falgun Amavasya 2024: धार्मिक दृष्टिकोण से साल में आने वाली हर अमावस्या (Falgun Amavasya 2024) का अलग और विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार हर माह में कृष्ण पक्ष का 15वां दिन अमावस्या का दिन कहलाता है। लेकिन फाल्गुन माह में पड़ने वाली अमावस्या का खास महत्व है। इस साल फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च 2024 को पड़ रही है। मान्यता है कि इस​ दिन देवता संगम तट पर निवास करते है और इस विशेष दिन पर स्नान और दान और पितरों का तर्पण करने से पुण्य फलों की प्राप्ति भी होती है। ऐसे में आइए जानते है क्यों है फाल्गुन अमावस्या के दिन स्नान-दान और पितृ तर्पण का खास महत्व और शुभ मुहूर्त :—

 स्नान दान और तर्पण का महत्व:-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को सभी पापों और दोषों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही इस दिन स्नान के बाद दान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और उन्हें जीवन में सभी दुखों,परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। वहीं फाल्गुन अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण,श्राद्ध,दान और व्रत करने से पितरों की आत्मा शांति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद व्यक्ति के साथ हमेशा बना रहता है और सुख समृद्धि व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र मन और विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं शास्त्रों में अमावस्या का दिन भगवान विष्णु के साथ भगवान शनिदेव का भी माना गया है।

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त:-

इस वर्ष फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च, रविवार को मनाई जा रही है। इस दिन शनि,सूर्य और चंद्र देव एक ही राशि में होंगे। दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ​जिस दिन सुर्य और चंद्रमा एक ही राशि में होते है उस दिन को अमावस्या होता है। फाल्गुन अमावस्या तिथि का प्रारंभ 09 मार्च 2024 की शाम 06 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 10 मार्च 2024 को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं इस दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त 10 मार्च की सुबह 04 बजकर 49 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक रहेगा और अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़े: Vijaya Ekadashi 2024 Date: मार्च में कब है विजया एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और पूजा विधि

Tags :
10 march 2024 Falgun Amavasya10 march Falgun Amavasyadaan and pitra tarpanDonationFalgun AmavasyaFalgun Amavasya 2024Falgun Amavasya dateFalgun Amavasya date and timeFalgun Amavasya march 2024Falgun Amavasya shubh muhuratFalgun Amavasya significancekab hai Falgun Amavasyalord vishnu puja vidhiwhat is special significance of sanan

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article