नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Diwali Puja Samagri List 2024 : दिवाली पर पूजा के लिए जरुरी है ये सामग्री, अभी नोट कर लें पूरी लिस्ट

दिवाली का त्योहार हिन्दू धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। दिवाली पर हम भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के साथ साथ धन के देवता कुबेर की भी पूजा करतें हैं।
01:19 PM Oct 30, 2024 IST | Jyoti Patel
Diwali Puja Samagri List 2024

Diwali Puja Samagri List 2024: दिवाली का त्योहार हिन्दू धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। दिवाली पर हम भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के साथ साथ धन के देवता कुबेर की भी पूजा करतें हैं। दिवाली हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। आपको बता दें इस बार दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली के मौके पर हम हमारे घरों को लाइट और दीयों से सजाते हैं। इसके साथ ही हम दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा करते हैं। इसके लिए हमे कई तरह के सामन की जरुरत पड़ती है। इसके लिए आपको कई तरह के सामान की जरूरत पड़ती है जैसे पूजा में फूल माला, प्रसाद, मिठाई, दीप, धूप आदि की व्यवस्था पहले ही कर लेनी चाहिए। आज हम आपको इसकी पूरी लिस्ट के बारे में बताएँगे।

आवश्यक पूजा सामग्री

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन पर कई तरह के सामान की जरुरत पड़ती है। इसलिए आज हम आपको जरुरी सामान के बारें में बताएँगे, जिससे आपको पूजा के वक़्त भागदौड़ से बच जाएंगे। इसके लिए सबसे पहले आपको मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्तियां लेनी चाहिए। इसके अलावा चौकी का कपड़ा, चांदी का सिक्का, कुबेर और लक्ष्मी यंत्र चाहिए होता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी के लिए लाल वस्त्र और चूड़ियां,

भगवान गणेश के लिए पीला पटक फूल माला, अशोक के पत्ते, मिट्टी या पीतल का कलश, आम के पत्ते, पांच तरह का अनाज, पांच तरह की मिठाई, पांच तरह के फल, खीर, कमल का फूल, गुलाब का फूल, केसर, चंदन, कपूर, दीपक, बाती, सरसों का तेल और घी, कुमकुम, सिंदूर, अबीर, साबुत हल्दी, कौड़ियां, गोमती चक्र, हल्दी की गांठ, पान के पत्ते, कमलगट्टे की माला, पंचमेवा, गंगाजल, साबुत धनिया, रुई, सुपारी, पान, लौंग, इलायची, एक लोटा जल के लिए, खील बताशे, लेखनी यानी पैन, जटा वाला नारियल, अगरबत्ती, चार मुंह वाला बड़ा दीपक, तुलसी दल, मौली, इत्र की शीशी, दूध, दही, शक्कर, शहद,गन्ना, सीताफल, सिंघाड़ा, कुशा या दूर्वा गणपति के लिए की आवश्यकता होती है।

पूजा से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का विधिवत पूजा की जाती है। कहा जाता है,कि मां लक्ष्मी इस दौरान धरती लोक पर भ्रमण करती हैं। आपका साफ सुथरा जगमगाता घर देखकर वो आकर्षित होती हैं। मां लक्ष्मी की आरती करने के पश्चात महालक्ष्मी मंत्र का जाप करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आप पर कृपा बरसाती है।

ये भी पढ़ेंः छोटी दिवाली 2024 : जानिए क्यों मनाई जाती है छोटी दिवाली, क्या है मनाने के पीछे कारण और इसका महत्व

Tags :
Diwali 2024diwali 2024 celebrationDiwali 2024 Datediwali 2024 pujadiwali puja 2022 vidhidiwali puja 2024 timediwali puja niyamdiwali puja samagridiwali puja samagri in hindiDiwali puja samagri listDiwali Puja Samagri List 2024diwali puja samanfaithदिवाली 2024 पूजा सामग्री लिस्टदिवाली पूजादिवाली पूजा सामग्री सूची 2024मां लक्ष्मीसामग्री सूची

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article