नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Brahma Muhurta Tips: ब्रह्म मुहूर्त में किन कार्यो करने से मिलती है सफलता

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)।Brahma Muhurta Tips: सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta Tips) का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि समय के सही उपायोग से व्यक्ति अपने जीवन में हर सफलता को हासिल कर सकता है और सही...
03:12 PM Jan 06, 2024 IST | Juhi Jha
featuredImage featuredImage

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)।Brahma Muhurta Tips: सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta Tips) का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि समय के सही उपायोग से व्यक्ति अपने जीवन में हर सफलता को हासिल कर सकता है और सही समय पर की गई पूजा ईश्वर की कृपा बरसाती है। हिंदू शास्त्र में ब्रह्म और मुहूर्त दोनों का अलग अलग अर्थ बताया गया है। जिसमें ब्रह्म से तात्पर्य परमात्मा और मुहूर्त से तात्पर्य समय से है जिसका सीधा अर्थ परमात्मा के समय से है। माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में किए गए हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है और ईश्वर की कृपा बनी रहती है। वहीं ऐसे समय में पूजा करने के भी विशेष लाभ मिलते है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ कार्यो के बारे में बताने जो रहे है जो ब्रह्म मुहूर्त में करना काफी शुभ माना जाता है। तो आइए जानते है:—

ब्रह्म मुहूर्त का समय

हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta Tips) को अक्षय मुहूर्त भी कहा जाता है और यह पूरे दिन का सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 4 बजे से 5:30 बजे के बीच होता है। वहीं इस समय को पुण्यकर माना गया है। मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले इंसान पर मां लक्ष्मी हमेशा कृपा और इस समय उठने की आदत सफल बनाती है। इस समय में विशेष रूप से दो कार्य करने से व्यक्ति के जीवन में कभी दरिद्रता नहीं आती और ​करियर में उन्नति होती है।

ब्रह्म मुहूर्त में क्या करें

कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करे और फिर भगवान की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से देवी देवता प्रसन्न होते है और व्यक्ति के जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसके अलावा व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta Tips) में 'कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप करते हुए अपनी दोनों हथेलियों को देखना चाहिए। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से आर्थि​क वृद्धि के योग बनते है। वहीं ब्रह्म मुहूर्त विद्यार्थियों के लिए भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मुहूर्त की गई पढ़ाई विद्यार्थी को लंबे समय तक याद रहती हैं

ब्रह्म मुहूर्त में क्या ना करें

ब्रह्म मुहूर्त का समय सबसे पवित्र माना जाता है। अगर यह समय आपके जीवन को सफल बना सकता है तो इसी समय में की गई छोटी सी गलती आपके जीवन में परे​शानियों का सबब भी बन सकता है। माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta Tips) में कुछ कार्य करने की मनाही होती है। जिसे करने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती है। कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में किसी भी व्यक्ति को भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को कई तरह के रोग घेर सकते है। वहीं इस समय में वैवाहिक जोड़े को संबंध भी नहीं बनाने चाहिए और किसी दूसरे व्यक्ति का अनादर या फिर दुर्व्यवहार भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन संबंधी परेशानियां आती है।

यह भी पढ़े : Pongal 2024: 14 या ​15 जनवरी ​कब है पोंगल? आखिर क्यों मनाया जाता है ये त्यौहार

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
AUSPICIOUS TIMEBrahma MuhurtaBrahma Muhurta auspicious time.Brahma Muhurta timeBrahma Muhurta Tipsbring successhow to get successhow to get success in Brahma Muhurtawhat not to do in Brahma Muhurtawhat to do in Brahma Muhurtaकैसे पाएं सफलताब्रह्म मुहूर्तब्रह्म मुहूर्त का समयब्रह्म मुहूर्त टिप्सब्रह्म मुहूर्त में कैसे पाए सफलताब्रह्म मुहूर्त में क्या करेंब्रह्म मुहूर्त में क्या ना करेंब्रह्म मुहूर्त शुभ समय

ट्रेंडिंग खबरें