नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Banke Bihari Mandir: क्यों लगाया जाता है बांके बिहारी मंदिर में बार-बार पर्दा ? जानें इसके पीछे का रहस्य

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)।  Banke Bihari Mandir: उत्तर प्रदेश में मथुरा वृंदावन (Banke Bihari Mandir) को सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। मान्यता है कि इस स्थान पर त्रेतायुग में स्वयं राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। वृंदावन...
03:55 PM Jan 29, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)।  Banke Bihari Mandir: उत्तर प्रदेश में मथुरा वृंदावन (Banke Bihari Mandir) को सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। मान्यता है कि इस स्थान पर त्रेतायुग में स्वयं राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। वृंदावन में स्थित बांके बिहारी जी का मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बांके बिहारी के दर्शन के लिए इस दिव्य मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है। इस मंदिर से जुड़े कई ऐसे रहस्य है जिसके बारे में आज भी काफी कम लोग जानते है।

अगर आपने कभी गौर किया हो तो बांके बिहारी जी के मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन हमेशा टुकड़ों में ही कराए जाते है और दर्शन के दौरान बांके बिहारी के आगे बार बार पर्दा डाला दिया जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि दर्शन करते समय श्रद्धालु ज्यादा समय तक बांके बिहारी को देख ना सके। लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है? क्या आपने कभी ऐसा सोचा है। तो चलिए आज हम आपको बताते है इसके पीछे छिपे रहस्य के बारे में:-

पर्दा डालने की वजह का रहस्य

एक पौराणिक कथा के अनुसार बांके बिहारी मंदिर में 400 साल पहले से ऐसा नहीं किया जाता था। उस समय श्रद्धालु जितनी देर चाहे उतनी देर तक भगवान के दर्शन कर सकते थे और उन्हें एकटक निहार सकते थे। एक बार एक निसंतान विधवा वृद्धा मंदिर में बांके बिहारी के दर्शन के लिए आई और दर्शन के दौरान वह एकटक बांके बिहारी को देखती ही रही। इस दौरान वह सोचने लगी कि काश उनका भी श्रीकृष्ण जैसा एक संतान होता। यह सोच कर वह रोने लगी और दर्शन करके वापस घर आ गई। कहा जाता है कि बांके बिहारी उस वृद्धा का दुख दूर करने के लिए उसके पास घर पर चले गए।

जब पंडित ने बांके बिहारी से करी प्रार्थना

जब अगले दिन मंदिर के पुजारी ने देखा तो मंदिर से मूर्ति गायब थी। तब अन्य लोगों कें साथ प्रभु को खोजना शुरू किया और खोजते खोजले उस विधवा वृद्धा के घर पहुंचे। तब वहां मौजूद लोगों और मंदिर के पंडित ने बांके बिहारी से धाम पर जाने की प्रार्थना की जिसके बाद लोगों के अनुरोध पर बांके बिहारी वृंदावन लौट गए। इसके घटना के बाद से ही मंदिर में हर दो मिनट पर पर्दा डालने की पंरपरा की शुरूआत हुई।

 

मंदिर से जुड़े अन्य रहस्य

बांके बिहारी के मंदिर से जुड़े अन्य रहस्य भी है। जैसे कि बांके बिहारी के मंदिर में साल में सिर्फ एक ही दिन मंगला आरती होती है। इसके अलावा साल में सिर्फ एक बार ही बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होना और एक ही बार बंसी व मुकुट धारण करना। माना जाता है कि भक्त जो भी मनोकामना बांके बिहारी जी से सच्चे मन से मांगता है वह पूर्ण होती हैं।

यह भी पढ़ें: Magh Gupt Navratri 2024: इस दिन से शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त और महत्व

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Banke Bihari MandirBanke Bihari Mandir interesting factsBanke Bihari Mandir unknown factsknow the rason why is the curtain put up in fornt of banke biharikya hai Banke Bihari Mandir ka rahasyalord KrishnaMathuramathura banke bihari templeuttar pradeshUttar Pradesh Banke Bihari MandirVrindavanvrindavan banke bihari templewhere is banke bihari templeकहां है बांके बिहारी मंदिरत्रेतायुगबांके बिहारीबांके बिहारी मंदिर रहस्यमथुरारहस्यवृंदावन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article