नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ramlala Jewelry: रामलला ने सिर से पांव तक पहने है 17 आभूषण, जानें इनकी खासियत

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)।Ramlala Jewelry: अयोध्या के राम मंदिर (Ramlala Jewelry) में बरसों के इंतजार के बाद सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जब रामलला की पहली झलकियां सामने आई तो श्रीराम के दिव्य...
06:17 PM Jan 23, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)।Ramlala Jewelry: अयोध्या के राम मंदिर (Ramlala Jewelry) में बरसों के इंतजार के बाद सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जब रामलला की पहली झलकियां सामने आई तो श्रीराम के दिव्य दर्शन से सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। रामलला को खास तरह के आभूषण पहनाए गए है। जिसकी वजह से उनका स्वरूप काफी आकर्षिक लग रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामलला को सिर के मुकुट से लेकर पैरो में सोने की पैजनियां से श्रृंगार किया गया।

हर आभूषण की अपनी एक अलग खासियत है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा जानकारी के अनुसार रामलला के आभूषण रामायण, वाल्मीकि रामायण, अलवंदर स्तोत्रम और रामचरितमानस जैसे पौराणिक ग्रंथो पर रिसर्च और अध्ययन करने के बाद तैयार किए गए है। रामलला के इन आभूषणों को बदायूं के सर्राफ हरसहायमल श्यामलाल ज्वेलर्स द्वारा तैयार किया गया है। तो आइए जानते है रामलला के आभूषण और उनकी खासियत के बारे मेंः-

रामलला की मूर्ति को इन खास आभूषणों से सजाया गया:-
रामलला के मस्तक पर छत्र

भगवान रामलला के प्रभामंडल के ऊपर एक छत्र लगाया है। यह छत्र सोने से बनाया गया है।

मुकुट

रामलला के मुकुट में सबसे पहले भगवान सूर्य देव का चिन्ह बनाया गया है। क्योंकि श्रीराम सूर्यवंशी थे। यह मुकुट उत्तर भारतीय परम्परा के अनुसार सोने से बनाया गया है। इस मुकुट में हीरा,पन्ना और माणिक्य रत्नों का उपयोग किया गया है। मुकुट के दायीं ओर मोतियों की लड़ियां बनाई गई है और इसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर को भी दिखाया गया है।

कुंडल और कंठा

रामलला के कुंडल में मोर की आकृतियां बनाई गई है और इसे बनाने में भी हीरा,पन्ना और माणिक्य रत्नों का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही रामलला को गले में सोने से बने अर्द्धचंद्राकार रत्नों से जड़ित कंठा पहनाया गया है। जिसके मध्य में सूर्यदेव बनाया गया है।

रामलला तिलक

रामलला को माथे पर मंगल तिलक पहनाया गया है। इस तिलक में माणिक्य और हीरें जड़े हुए है।

 

कौस्तुभमणि

यह आभूषण रामलला को हृदय में धारण कराया गया है। इस आभूषण को बड़े माणिक्य और हीरों से सजाया गया है। शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु और उनके अवतार कौस्तुभमणि आभूषण को हृदय में धारण करते है।

पदिक

यह आभूषण रामलला को गले से नीचे और नाभि से ऊपर एक हार पहनाया गया है। इस पदिक में पांच लड़ियों वाला हीरे और पन्ने का ऐसा लड़ है जिसके नीचे एक सुंदर और जड़ाऊ पेंडेंट लगाया गया है।

विजयमाल या वैजयंती

वैजयंती रामलला को पहनाए जाने वाला सोने से बना तीसरा सबसे बड़ा हार है। इसमें जगह जगह पर माणिक्य लगाए गए है। इसे विजयमाल को भगवान को विजय के प्रतीक के रूप में पहनाया गया है। इस विजयमाल में 5 तरह के फूल कमल,चंपा,कुंद पारिजात और तुलसी से सजाया गया है। इसके अलावा इसमें वैष्णव पंरपरा के अनुसार मंगल चिन्ह, शंख, सुदर्शन चत्र, पद्यपुष्प और मंगल कलश भी बनाया गया है।

करधनी या कांची

रामलला को कमर में रत्नों से जड़ा हुआ करधनी पहनाया गया है। सोने से बनी इस करधनी में हीरे,मोती,पन्ना और माणिक्य का उपयोग किया गया है। साथ ही इसमें 5 घंटियां भी लगाई गई है। जिन पर पन्ना, मोती और माणिक्य की लड़िया लगाई गई है।

भुजबंद और कंगन

भगवान रामलला को दोनों भुजाओं में सोने और रत्नों से जड़े हुए भुजबंद पहनाए गए है और दोनों हाथों में हीरे, मोती जैसे रत्नों से बना हुआ कंगन पहनाया गया है।

रामलला के खिलौने

बता दें कि राम मंदिर में रामलला 5 वर्ष के बालस्वरूप में विराजे है तो उनके खेलने के लिए चांदी से बने हुए खिलौने रखे गए है जिसमें घोड़ा, ऊंट,झुनझुना, हाथी,लट्टू और खिलौनागाड़ी शामिल है।

रामलला मुद्रिका

रामलला के दोनों हाथों में मुद्रिकाएं धारण की है। इन मुद्रिकाओं के अंगूठियों में रत्न लगाए गए है और मोती लटक रहे है।

पैरों में पैजनियां

रामलला को पैरों में पैजनियां पहनाई गई है। जिसे छड़ा और पायल भी कहा जाता है। श्रीराम के लिए यह पायल सोने से बनाई गई है।

धनुष और वनमाला

रामलला के बाएं हाथ में धनुष पहनाया गया है जो सोने बनाया गया है और इस धनुष को मोती, पन्ने और माणिक्य की लड़ियों से सजाया गया है। वहीं दाहिने हाथ में सोने के बाण धारण कराए गए है। इसके अलावा रामलला के गले में रंग-बिरंगे फूलों की आकृतियों वाली एक वनमाला भी पहनाई गई है । इस वनमाला को शिल्पमंजरी संस्था द्वारा बनाया गया है।

चरणों के नीचे कमल

रामलला राम मंदिर में एक कमल पर विराजमान है। इसे सोने की माला से सजाया गया है।

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: इस साल 26 जनवरी की परेड होगी खास, महिला सशक्तिकरण की दिखेगी झलक

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
22 January Ramlala Pran Pratishthaayodhya ka ram mandirAyodhya Ram MandirAyodhya Ramlala Jewelleryram mandir ram lala Jewelryramlala jewellers prepared after researchShri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetraअयोध्याआभूषणमुकुटराम मंदिररामलला आभूषणरामायणवाल्मीकि रामायण

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article