नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ank Rashifal: मूलांक 5 समेत इन लोगों को मिलेंगे नए अवसर, जानें राशिफल

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Ank Rashifal: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि (Ank Rashifal) होती है उसी तरह हर नम्बर के अनुसार अंक राशि होती है। अंक ज्योतिष एक प्रकार का ज्योतिष शास्त्र है। जिसके माध्यम से व्यक्ति के विषय और...
08:09 PM Jan 14, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Ank Rashifal: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि (Ank Rashifal) होती है उसी तरह हर नम्बर के अनुसार अंक राशि होती है। अंक ज्योतिष एक प्रकार का ज्योतिष शास्त्र है। जिसके माध्यम से व्यक्ति के विषय और भविष्य के बारे में जाना जाता है। अंक ज्योतिष की गणना में मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग माना जाता है जिस पर उसका जन्म हुआ है। उदाहरण के साथ समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 मई को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2 2=4 आता है अर्थात उस व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं और कार्यो को सफल बना सकते है।

15 जनवरी 2024, सोमवार से नए सप्ताह की शुरूआत होगी। आने वाला यह सप्ताह मूलांक 5 के जातकों के लिए बहुत खास होने वाला है। साथ ही कुछ लोगों को जीवन में नए अवसर प्राप्त होंगे तो वहीं लोगों के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। आइए जानते है कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह:—

मूलांक 2

जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने के 2,11,20 और 29 तारीख को होता है। उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक वालों के लिए आने वाला सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। इस ऊर्जा से आपको सकारात्मक परिणाम देखेने को मिलस सकते है। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार के बड़े सदस्यों सलाह अवश्य ले। ​निवेश करने के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक वृद्धि हो सकती है। आने वाले सप्ताह में ​परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। परिवार के साथ संबंध खुशहाल रहेंगे।

मूलांक 5

जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने के 5, 14 और 23 तारीख को होता है। उन लोगों का मूलांक 5 होता है। इस सप्ताह आपको करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे है उन्हें करियर में नए मौके मिलेंगे और मनचाही नौकरी मिल सकती है। इस सप्ताह आप अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेंगे। इस सप्ताह आपका भाग्य पूरा साथ देगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। आपके विनम्र व्यवहार से सहकर्मी प्रभावित होंगे साथ ही नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते है।

मूलांक 7

जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने के 7,16 और 25 तारीख को होता है। उन लोगों का मूलांंक 7 होता है। इस सप्ताह आपको दूसरे दिनों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात पर विवाद या फिर मतभेद हो सकते है। लेकिन आप अपनी सुझबूझ से स्थिति को संभाल लेंगे। आपको अपने प्रयासों का फल जल्द ही मिलेगा। इस सप्ताह किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पैसे कमाने के कई मौके मिलेंगे और आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आने वाले समय में करियर में अच्छे परिणाम मिल सकता है।

मूलांक 8

जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने के 8,17 और 26 तारीख को होता है। उन लोगों का मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 लोगों के लिए आने वाला सप्ताह थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। लेकिन इस सप्ताह आपको खुद पर पूरी तरह से विश्वास करने की जरूरत है। अपने काम में कोई कमी ना छोड़े। हर कार्य को समय के साथ पूरा करे। आपकी मेहनत और लग्न का फल आपको जल्दी ही मिलेगा। परिवार में मतभेद हो सकता है। विद्यार्थियों को परिणाम से ज्यादा अपने कर्मो पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी परिणाम की चिंता किए बिना पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे।

यह भी पढ़े:Chair Farming: इस जगह होती है कुर्सी की खेती, इतने साल बाद मिलेगी डिलीवरी

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
15 January NUMEROLOGY PREDICTION15 January RASHIFAL15 January to 21 January Ank Rashifal15 से 21 जनवरी राशिफल15-21 जनवरी 202415—21 जनवरी 2024 सप्ताहिक राशिफल2024 जनवरी राशिफल30 december 202330 December HoroscopeAnk Ka RashiFalAnk RashifalAnk Rashifal 2024daily horoscopeDainik rashifalHoroscopeHOROSCOPE 2024HOROSCOPE TODAY 15 January 2024numerology predictionमूलांक 2मूलांक 5मूलांक 7मूलांक 8सप्ताहि​​क राशिफल

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article