नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

AGARBATTI: वडोदरा से अयोध्या पहुंची 108 फीट लंबी अगरबत्ती

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। AGARBATTI: अयोध्या में रामलला के अनुष्ठान समारोह में (AGARBATTI)  कुछ ही दिन ही शेष रह गए है। ऐसे में गुजरात के वडोदरा से आई 108 फीट ऊंची अगरबत्ती आज अयोध्या के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर जलाई गई। अगरबत्ती...
04:33 PM Jan 16, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। AGARBATTI: अयोध्या में रामलला के अनुष्ठान समारोह में (AGARBATTI)  कुछ ही दिन ही शेष रह गए है। ऐसे में गुजरात के वडोदरा से आई 108 फीट ऊंची अगरबत्ती आज अयोध्या के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर जलाई गई। अगरबत्ती प्रज्ज्वलित नृत्य गोपाल दास महाराज ने की। इस अगरबत्ती को बनाने में लगभग 6 महीने का समय लगा। बता दें कि राम भक्त इस अगरबत्ती को लेकर 1 जनवरी 2024 को ​वडोदरा से निकले थे।

बनाने में लगे 6 महीने :-

राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अयोध्या पहुंची 108 मीटर लंबी इस धूपबत्ती को आज जला दिया गया है। बता दें कि 108 मीटर लंबी यह अगरबत्ती गुजरात के वडोदरा से आई है। इसे बनाने में 6 महीने का समय लगा। इसका वजन करीबन 3610 किलोग्राम है और इसकी चौड़ाई 3.5 फीट है। 1 जनवरी को 26 लोग इस अगरबत्ती को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। अगरबत्ती के अयोध्या पहुंचने के बाद, श्री रामभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दासजी महाराज की उपस्थिति में 'जय श्री राम' के मंत्रों के बीच इसे जलाया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि इस अगरबत्ती को बनाने में 376 किलोग्राम गोंद राल, नारियल के गोले, 190 किलोग्राम घी, 420 किलोग्राम जड़ी बूटियां और 1470 किलोग्राम गाय का गोबर का इस्तेमाल किया गया है। यह अगरबत्ती पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाई गई है। बताया जा रहा है कि यह अगरबत्ती डेढ़ महीने तक जलती रहेगी।

तीन-चार महीने तक की कड़ी मेहनत

विहाभाई भरवाड ने बताया कि गोपालक मालधारी समाज की ओर से 108 फीट लंबी और साढ़े तीन फीट गोल अगरबत्ती भगवान श्रीरात को अर्पित कर जलाई गई। हमने एक समिति बनाई और तीन-चार महीने तक अथक परिश्रम किया और सफलतापूर्वक धूपबत्ती को अयोध्या ले आए। हम 1 जनवरी को निकले और 11 जनवरी को पहुंचे।

अयोध्या में देश के हर कोने से आई सौगातें

अयोध्या समेत भारत के कोने-कोने से लोग भगवान श्री राम की भक्ति में डूबे हुए हैं और राम नाम का जाप कर रहे हैं। इस बीच 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले कई तरह के उपहार अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या पहुंचे उपहारों में कई उपहार रामजी के ससुर जनकपुरी की ओर से भी आए हैं। इसके अलावा भारत के अन्य राज्यों से अष्टधातु से बनी घंटी, सोने की परत चढ़े जूते, एक अलमारी,10 फीट ऊंचा ताला और चाबी, एक ड्रम और 108 मीटर लंबी अगरबत्ती आई है।

यह भी पढ़े:  Ramlala Pran Pratishtha: श्रीराम को जीजा मानते है सखी समुदाय, रामायण से जुड़ा है संबंध

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनलइंटरनेशनलइलेक्शनबिजनेसस्पोर्ट्सएंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों परहमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
108 FEET LONG INCENSE108 फीट लंबी धूप22 January Ramlala Pran PratishthaAGARBATTIAyodhyagujratOTT INDIA APPOTT India hindiOTT India Hindi NewsRam MandirRam templeVadodaraअगरबत्तीअयोध्याराम मंदिरवडोदरा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article