नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन, देखें 13 जनवरी पंचांग

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Aaj Ka Rashifal: 13 जनवरी, शनिवार का दिन (Aaj Ka Rashifal) कई राशियों के अच्छा तो कुछ राशियों के मुश्किलों से भरा रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला,...
08:26 PM Jan 12, 2024 IST | Juhi Jha

राजस्थान(डिजिटल डेस्क)। Aaj Ka Rashifal: 13 जनवरी, शनिवार का दिन (Aaj Ka Rashifal) कई राशियों के अच्छा तो कुछ राशियों के मुश्किलों से भरा रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का वर्णन किया गया है। यह राशियां ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर करती है और इन राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज हम आपकों 13 जनवरी 2024 का पंचांग और राशिफल के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानते है कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन:—

13 जनवरी 2024 पंचांग:- 

13 जनवरी 2024 पंचांग की बात करें तो शनिवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। द्वितीया तिथि पर वज्र,नक्षत्र,श्रवण और सिद्ध योग का एक साथ योग बन रहा है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 08 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह 09 बजकर 52 मिनट से लेकर 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 43 मिनट पर होगा।

शनिवार राशिफल:-

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। शुभ कार्यो में आपकी रूचि बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी कार्य को दूसरे के भरोसे ना छोड़े और उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। कल कारोबारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं आप बड़े लोगों के प्रति सम्मान की भावना रखें। इससे बड़े बुजुर्ग लोग आपसे प्रभावित होंगे। कुछ नए संपर्क बन सकते है जिससे आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है।

वृषभ ​राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है इसलिए आप हर कार्य के लिए पहले से ही तैयार रहे। आपके मिलनसार व्यवहार से सहकर्मी प्रभावित रहेंगे और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप किसी पुराने रूके हुए कार्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे जिसकी वजह से आर्थि​क लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशिफल

शनिवार का दिन आपके लिए दूसरे दिनों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करने वाला होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश में है उन्हें जल्द ही नए अवसर मिल सकते है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने से परेशान रहेंगे। आपका मन पूजा पाठ के कार्यो में लगेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी भी प्रकार के लेन देन करने से बचें अन्यथा धन की हानि हो सकती है।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। कल सूझबूझ से आगे बढ़े। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी और आपको अपनी मेहनत का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आप प्रॉपर्टी से संबंधित किसी मामले को लेकर परेशान रहेंगे। किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए पहले योजना बनाए। तभी वह पूरी हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल के जातकों का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक लाभ के आसार है। शनि भगवान के आशीर्वाद से आपकी परिस्थितियों में बदलाव शुरू होगा। किसी भी तरह के गलत कार्य में किसी का कोई साथ ना दे इससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि वाले जातकों का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना 100 प्रतिशत देंगे लेकिन कुछ शारीरिक समस्याओं की वजह से थोड़ा परेशान रहेंगे। आप दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। अपने व्यवहार में विनम्रता लाने का प्रयास करें।

तुला राशिफल

तुला राशिफल के लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है। जीवन साथी के साथ में छोटी बातोंं को लेकर मतभेद हो सकता है। जिसकी वजह से परेशान हो सकते है। वहीं जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे है वह निराश ना हो बल्कि अपने कमजोरियों पर काम करे। बच्चों की उन्नति होते देख आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापारियों का अच्छा लाभ मिलेगा और साथ ही आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। घर परिवार में चल रही चीजों से मन थोड़ा उथल पुथल रहेगा लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी। आपको यदि किसी काम में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था वह दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंति​त रहेंगे।

धनु राशिफल

धनु राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते है। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात आपके लिए भविष्य में लाभदायक हो सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें हानि हो सकती है। परिवार में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मकर राशिफल

मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापार में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। वाणी में थोड़ी विनम्रता रखे इससे लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर ​बड़ों से सलाह ले सकते है। किसी पुराने निवेश से अच्छा परिणाम मिल सकता है। किसी कार्य को करने में बाधा आ रही थी वह अब दूर हो जाएगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्य​तीत करेंगे।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आय में वृद्धि होने के आसार है। संपत्ति संबंधी कोई विवाद जल्द ही सुलझ सकता है। अनावश्यक खर्चो पर रोक लगाने की आवश्यकता है। इससे आपको ही आर्थिक परेशानी उठानी पड़ेगी। आप किसी भी कार्य को पूरा करने में कमी ना रखे। आपके प्रयास से सभी कार्य सफल होंगे।

मीन राशिफल

मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे।व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। पुरानें मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान ना हों। बस कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे व्यक्ति के बातों में ना आए और अपनी समझदारी से काम करे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्राणायाम और योगासन पर ध्यान दें। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं।

यह भी पढ़े : Masik Durgashtami 2024: दुर्गाष्टमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
13 Janaury 2024 Aaj Ka Rashifal13 January 2024 horoscope13 JANUARY 2024 HOROSCOPE Today13 जनवरी 2024 दैनिक राशिफल13 जनवरी 2024 पंचांगAaj Ka Rashifalaaj ka rashifal 13 January 2024AASTHA DHARM NEWSAstrology TodayCANCER HOROSCOPEdaily horoscopeDaily LifistyleDAINIK RASHIFAL HOROSCOPEDharm Newshoroscope today AAJ KA RASHIFALOTT IndiaOtt India DharmbhaktiOTT India Hindi NewsOTT INDIA NEWSzodiacआज का पंचांगदैनिक राशिफलपंचांग 13 जनवरी 2024राशिफलराशिफल 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article