नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

भारत का नया मिसाइल युद्धपोत, हवा से लेकर समुद्र तक दुश्मनों की बढ़ाएगा धड़कनें

भारतीय नौसेना अपनी ताकत को तेजी से बढ़ा रही है। इस समय भारतीय नौसेना के पास 50 युद्धपोत बनाए जा रहे हैं, और आने वाले 12 महीनों में लगभग हर महीने एक नया युद्धपोत नौसेना में शामिल होगा।
06:15 PM Dec 17, 2024 IST | Vyom Tiwari

Indian Navy: चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ने वाली है, क्योंकि भारतीय नौसेना एक ऐसा युद्धपोत शामिल करने जा रही है, जो दुश्मन देशों को परेशान कर देगा। इस युद्धपोत में 8 ब्रह्मोस मिसाइलें होंगी, जो इसे और भी ताकतवर बनाएंगी। साथ ही इसे हवाई हमलों से बचने के लिए 32 मिसाइलें भी दी जाएंगी। भारतीय नौसेना के लिए बनने वाला यह अत्याधुनिक मिसाइलों से लैस युद्धपोत अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत (NGMV) का हिस्सा होगा, और इसका निर्माण कोचिन शिपयार्ड में स्टील कटिंग समारोह के साथ शुरू हो गया है।

भारतीय नौसेना को 2027 से छह नए युद्धपोत मिलेंगे, जो धीरे-धीरे नौसेना में शामिल होंगे। इन युद्धपोतों को हाई स्पीड के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिनमें सतह से सतह पर हमला करने वाली मिसाइल सिस्टम, एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम, एयर सर्विलांस और फायर कंट्रोल रडार जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल होंगी। इन जहाजों में एक बेहतर हथियार और सेंसर सिस्टम भी होगा।

ये युद्धपोत 35 नॉट की रफ़्तार से चलेंगे 

यह युद्धपोत अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर्स से लैस होंगे, जो नौसेना की ताकत को और बढ़ाएंगे। ये युद्धपोत तेज़ रफ्तार वाले होंगे और दुश्मन के युद्धपोतों या जमीनी ठिकानों पर हमला करने वाली मिसाइलों से भी सुसज्जित होंगे। इनमें एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ-साथ हवाई हमलों का पता लगाने की क्षमता भी होगी।

यह युद्धपोत 35 नॉट तक की गति प्राप्त कर सकते हैं और इन पर 93 नौसैनिकों को तैनात किया जा सकता है। हमले के लिए इनमें 8 ब्रह्मोस मिसाइलें लगाई जा सकती हैं। इसके अलावा, हवाई हमलों से सुरक्षा के लिए इनमें 32 मिसाइलों को रखने की व्यवस्था होगी।

भारतीय नौसेना की बढ़ रही ताकत 

भारतीय नौसेना अपनी ताकत को तेजी से बढ़ा रही है। फिलहाल, भारतीय नौसेना के पास 50 युद्धपोत बन रहे हैं, और अगले एक साल में हर महीने एक नया युद्धपोत भारतीय नौसेना में शामिल होगा।

16 दिसंबर, जो विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, को इन युद्धपोतों के निर्माण का काम शुरू हुआ है। विजय दिवस 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत की याद में मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किया गया हमला खास तौर पर महत्वपूर्ण था, जिसने पाकिस्तान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाया था।

 

 

यह भी पढ़े:

Tags :
2027 naval power2027 नौसैनिक शक्तिanti-aircraft defenseBrahMos missile warship IndiaBrahMos missilesChina Pakistan militaryChina Pakistan naval challengehigh-speed warshiphigh-speed warship IndiaIndia Navy 2027Indian NavyIndian Navy new warshipmissile defensemissile defense systemnaval power increase Indianaval technologynaval warfarenew warshipnext generation missile warshipsurface to surface missile Indiasurface-to-surface missilesअगली पीढ़ी का मिसाइल युद्धपोतउच्च गति युद्धपोतउच्च गति युद्धपोत भारतएंटी एयरक्राफ्ट रक्षाचीन पाकिस्तान नौसेना चुनौतीचीन पाकिस्तान सैन्यनया युद्धपोतनौसेना प्रौद्योगिकीनौसैनिक युद्धब्रह्मोस मिसाइल युद्धपोत भारतब्रह्मोस मिसाइलेंभारत नौसेना ताकतभारतीय नौसेनाभारतीय नौसेना 2027भारतीय नौसेना नया युद्धपोतमिसाइल रक्षामिसाइल रक्षा प्रणालीसतह से सतह पर मिसाइल भारतसतह से सतह पर मिसाइलें

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article