• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Indian Navy के सामने समुद्री लुटेरों ने टेके घुटने, पाकिस्तानियों नागरिकों सहित ईरानी जहाज को बचाया

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने एक बार फिर से समुद्री लुटेरों से ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया है। जिस अभियान में 23 पाकिस्तानी चालक दल को भी सुरक्षित बचाया है। यह पूरा बचाव अभियान करीब 12 घंटे से...
featured-img
Indian Navy

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने एक बार फिर से समुद्री लुटेरों से ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया है। जिस अभियान में 23 पाकिस्तानी चालक दल को भी सुरक्षित बचाया है। यह पूरा बचाव अभियान करीब 12 घंटे से अधिक समय तक चला। भारतीय नौसेना ने अभियान (Indian Navy) के बाद कहा कि हमारी विशेषज्ञ टीम क्षेत्र की जांच करेगी, जिससे क्षेत्र दोबारा मछली पालन सहित अन्य सामान्य गतिविधियों के लिए सुरक्षित हो जाए।

यह भी पढ़े: कांग्रेस को आईटी विभाग ने भेजा डिमांड नोटिस, कल हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिका

ईरानी जहाज को छुड़ाया

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों को हमले का जवाब दिया है। वहां घंटों की कार्रवाई के बाद 23 पाकिस्तानी नागरिकों के चालक दल और ईरानी जहाज को भारतीय नौसेना ने छुड़ाया है। ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज एआई कंबर 786 सवार समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। भारत की नौसेना को 28 मार्च को ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज अल कंबर 786 पर समुद्री डाकुओं के हमले की जानकारी मिली थी।

यह भी पढ़े: पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का जनाजा शुरू, कुछ देर बाद होगा सुपुर्द-ए-खाक

भारतीय नौसेना का बयान

यह जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो जहाजों को ईरान के जहाज के बचाव के लिए उतार दिया। नौसेना ने अपना बयान में कहा घटना के समय सोकोट्रा से लगभग 90 एनएम दक्षिण पश्चिम में थी, बताया गया नौ सशस्त्र समुद्री डाकू सवार थे, अपहृत एफवी को 29 मार्च को रोक लिया है। अभी अदन की खाड़ी के पास व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों के कारण भारतीय नौसेना ने सतर्कता बढ़ाई है।

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज