Sukhdev Singh : जानिए कौन है सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, इस बड़े गैंग ने दी थी जान से मारने की धमकी...
Sukhdev Singh : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद पूरे राजपूत समाज में गुस्सा देखा जा रहा है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान में राजपूत राजनीति का बड़ा चेहरा हैं। लोकेंद्र सिंह कालवी की मृत्यु के बाद सुखदेव सिंह (Sukhdev Singh) को सबसे आक्रामक राजपूत नेता के रूप में देखा जाने लगा था।
जान से मारने की धमकी किसने दी?
राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh) को लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से धमकियाँ मिलीं थी। लॉरेंस गैंग के सक्रिय सदस्य संपत नेहरा ने सुखदेव को जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में गोगामेड़ी ने जयपुर पुलिस को ज्ञापन भी दिया गया था। हालाँकि, लॉरेंस गिरोह के किसी भी सदस्य ने अभी तक गोगामेडी की हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कौन थे?
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh) को साल 2012 में लोकेंद्र सिंह कालवी ने करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। गोगामेड़ी दो बार बसपा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि कालवी से विवाद के बाद गोगामेड़ी ने राष्ट्रीय श्री राजपूत करणी सेना नाम से एक अलग संगठन बना लिया। साल 2018 में सुखदेव भद्र ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगा, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उस वक्त देश में सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पद्मावती की शूटिंग के दौरान मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को थप्पड़ मार दिया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने फिल्म पद्मावती का कड़ा विरोध किया। आखिरकार मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'पद्मावत' कर दिया। पिछले कई दिनों से उसके लॉरेंस गैंग से टकराव की खबरें आ रही थीं।
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।