नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

UP STF ने मुठभेड़ में विनोद उपाध्याय को मार गिराया, BSP के टिकट पर लड़ा था माफिया ने चुनाव

UP STF: यूपी एसटीएफ (UP STF) ने सुल्तानपुर में एनकाउंटर करके शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे एक लाख रुपये के इनामी विनोद उपाध्‍याय मारा गया है। विनोद उपाध्याय उत्तर प्रदेश के 61 माफियाओं की सूची में शामिल था। जिस वजह...
02:44 PM Jan 05, 2024 IST | Prashant Dixit
Mafia Vinod Upadhyay

UP STF: यूपी एसटीएफ (UP STF) ने सुल्तानपुर में एनकाउंटर करके शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे एक लाख रुपये के इनामी विनोद उपाध्‍याय मारा गया है। विनोद उपाध्याय उत्तर प्रदेश के 61 माफियाओं की सूची में शामिल था। जिस वजह से गोरखपुर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। विनोद उपाध्याय ने बीएसपी (BSP) से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वो हार गया था।

यूपी के 61 माफिया की सूची में शामिल

माफिया विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय मूल रूप से मया बाजार थाना महाराजगंज अयोध्या का रहने वाला था। वह अपराध की दुनिया का बड़ा नाम होने की वजह से यूपी के टॉप 61 माफिया की सूची में भी शामिल था। जबकि विनोद का नाम गोरखपुर के टॉप 10 माफियाओं की लिस्ट में शामिल था। जिस कारण विनोद कुमार उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद से यूपी एसटीएफ (UP STF) के निशाने पर था।

विनोद उपाध्याय पर दर्ज थे 35 मुकदमें

विनोद उपाध्याय और एसटीएफ के बीच सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। जिसमें विनोद उपाध्याय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान विनोद उपाध्याय की मौत हो गई। यूपी एसटीएफ (UP STF) की टीम का नेतृत्व डीएसपी दीपक सिंह कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनोद उपाध्याय के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न-भिन्न थानों में दर्ज थे।

बीएसपी से लड़ चुका विधानसभा चुनाव

जिसमें हत्या और हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी शामिल हैं। जिस कारण यूपी के बड़े माफियाओं में विनोद उपाध्याय का नाम शामिल था। अब आगे पुलिस और यूपी एसटीएफ (UP STF) अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी है। माफिया विनोद उपाध्याय ने 2007 में बीएसपी (BSP) से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। वो हार गया था। उसने भी अन्य बाहुबलियों की तरह राजनीति में एंट्री लेनी की कोशिश की लेकिन असफल रहा था।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, बिहार को पकड़ौआ विवाह से राहत नहीं

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट 

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Encounter of Vinod UpadhyayMafia Vinod UpadhyayUP STFUP STF Killed Vinod Upadhyayमाफिया विनोद उपाध्याययूपी एसटीएफविनोद उपाध्याय का एनकाउंटर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article