नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

UP Crime: महिला ने अपने पति की करंट लगाकर की हत्या!, दो दिन शव के साथ घर में रही पत्नी

UP Crime: उत्तरप्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। घरेलू विवादों के चलते प्रदेश में कई घटना सामने आ चुकी है। अब एक और हैरान कर देने वाला सामने आने से लोगों में दहशत मची हुई है।...
01:43 PM Dec 19, 2023 IST | surya soni

UP Crime: उत्तरप्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। घरेलू विवादों के चलते प्रदेश में कई घटना सामने आ चुकी है। अब एक और हैरान कर देने वाला सामने आने से लोगों में दहशत मची हुई है। यूपी (UP Crime) के आगरा में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने कथित रूप से करंट लगाकर पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने शव को दो दिन तक घर में ही बंद रखा। इसके बाद खुद आरोपी महिला ने थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूला।

अपने पति की करंट लगाकर की हत्या!

बता दें आगरा में यह हैरान कर देने वाला सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किराये के मकान में रह रहे एक परिवार में घरेलू कलह के चलते पत्नी ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला ने अपने पति को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद थाने जाकर इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया।

दो दिन शव के साथ घर में रही पत्नी:

बता दें मृतक अपनी पति और बच्चों के साथ किराये के मकान पर रहता था। महिला ने घरेलू कलह से परेशान होकर यह दिलदहला देने वाला कदम उठा लिया। इतना ही नहीं जब उसके पति की मौत हो गई तो वो दो दिन तक उसके शव के साथ घर पर ही रही। लेकिन जब घर में बदबू फैलने लगी तो वह खुद थाने पहुंची और वारदात के बारे में बताया। महिला की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

शराब पीकर करता था परेशान:

आखिर कोई पत्नी अपने पति की हत्या क्यों करेगी.. ये सवाल सभी को हैरान रहा है। लेकिन महिला ने पुलिस को जो बताया उसके मुताबिक उसका पति शराब पीने का आदी था, जो रोजाना शराब पीकर पत्नी को परेशान करता था। जिससे परेशान होकर महिला ने ये कदम उठाया। अब महिला की बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें – Lady Don Pooja Saini: गोगामेड़ी हत्याकांड में लेडी डॉन पूजा सैनी गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं तार

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

Tags :
AgraAgra NewsAgra News in hindiagra wife killed husbandlatest hindi newsMURDER CASEUP Newswife killed husbandआगराआगरा न्यूजपत्नी ने की पति की हत्यामर्डर केसयूपी न्यूज

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article