नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

लूटरे ने फेसबुक पर पोस्ट करके पुलिस को दी अपने लूट की सही जानकारी, कहा - ‘साहब डेढ़ लाख नहीं, सिर्फ 6900 लूटा हूं’

देश में एक ऐसा लूट का मामला आया है, जहां लूटेरे ने पुलिस पर ही आरोप लगाया है। लूटेरे ने फेसबुक पोस्ट में बताया है कि साहब मैंने डेढ़ लाख नहीं सिर्फ 6900 लूटा हूं।
06:42 PM Dec 31, 2024 IST | Girijansh Gopalan
यूपी में लूटेरे ने पुलिस पर लगाया आरोप।

देश में एक लूट का मामला फिर से चर्चा में है। दरअसल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में एक नकाबपोश युवक खुद को एक लूट का आरोपी बता रहा है। इतना ही नहीं लूटेरे ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है। लूटेरे ने फेसबूक पोस्ट में कबूल किया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डेढ़ लाख की नहीं बल्कि 6900 रुपए की लूट की थी।

लूटेरे ने बताई लूट की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लूटेरे ने लूट की घटना की सच्चाई बताई है। दरअसल इस वीडियो में नजर आने वाला नकाबपोश युवक ने खुद को 21 दिसंबर को हुई लूट का मुख्य आरोपी बताया है। लूटेरे ने पोस्ट वीडियो में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ डेढ़ लाख रुपये की नहीं बल्कि 6900 रुपए की लूट की थी। वहीं उस शख्स ने लूट की सच्चाई बताते हुए कहा कि लूट में पुलिस द्वारा एनकाउंटर के बाद पकड़े गये अन्य लुटेरे निर्दोष हैं। जांच में सामने आया कि यह वीडियो विन्नी नागर खैरसाल की फेसबुक आईडी से शेयर किया गया है।

क्या है मामला?

बता दें कि सहारनपुर के नकुड इलाके में 21 दिसंबर को अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने एक जन सेवा केंद्र पर धावा बोला था। जिसके बाद लूटेरों ने तमंचों के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि लुटेरों की यह पूरी घटना जन सेवा केंद्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियों में दिख रहा है कि लुटेरों की संख्या 6 से 8 है। वहीं जनसेवा केंद्र के संचालक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात लुटेरों ने जन सेवा केंद्र पर आकर करीब डेढ़ लाख रुपये और तीन मोबाइल फोन लूटे हैं।

लूटेरे पर 25 हजार रुपये का इनाम

सहारनपुर में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं घटना के बाद से लेकर अभी तक पुलिस ने लूट के आरोपियों में से अब तक पांच आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। वहीं लूट में शामिल एक लुटेरे विन्नी पर 25 हजार का इनाम घोषित है।

पुलिस ने कहा ये आरोप गलत

इस मामले में सहारनपुर के एसपी देहात सागर जैन ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी विन्नी पर 25 हजार का इनाम घोषित है। इसके अलावा ये 19 से ज्यादा मुकदमों में वांटेड है। उन्होंने कहा कि विन्नी द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं, वो बेबुनियाद हैं।

ये भी पढ़ें:देश ने 2024 में खोया इन विशिष्ट लोगों को..., मनमोहन सिंह से लेकर रतन टाटा और शारदा सिन्हा को नहीं भूलेगा देश

Tags :
big crime in the countrybig robbery in the countryCrime Storyin SaharanpurNorth State Policethe masked man committed the robberythe robber also made serious allegations against the policeThe robber told the truththe video of the crime was posted on social mediaUP Crimeuttar pradeshUttar Pradesh Police are investigatingउत्तर प्रदेश के सहारनपुर मेंउत्तर प्रदेश पुलिसउत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है जांचक्राइम का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्टक्राइम की स्टोरीदेश में बड़ा क्राइमदेश में बड़ी लूटनकाबपोश ने की लूटयूपी क्राइमलूटेरे ने पुलिस पर भी गंभीर आरोपलूटेरे ने बताई सच्चाई

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article