नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kolkata Rape Murder Case: राजनाथ सिंह का ममता सरकार पर हमला!, कहा- 'ईमानदार प्रयास नहीं हो रहे हैं'

Rajnath Singh: कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जहां केंद्र ने महिलाओं...
01:15 PM Aug 30, 2024 IST | Shiwani Singh

Rajnath Singh: कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जहां केंद्र ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति सख्त रवैया अपनाया है, वहीं कई राज्य इस दिशा में ईमानदार प्रयास नहीं कर रहे हैं।

'कोलकाता की घटना दिल दहला देने वाली'

तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ये घटना दिल दहला देने वाली और शर्मनाक। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इस संबंध में तमाम बदलावों के बावजूद ऐसा लगता है कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हमारी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाया है, लेकिन कई राज्य इस दिशा में ईमानदार प्रयास नहीं कर रहे हैं। बता दें कि इस दौरान राजनाथ सिंह सीधे तौर पर बंगाल सरकार की आलोचना करने से परहेज करते दिखे।

उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के लिए मौत की सजा का प्रावधान लाने के लिए कानून में संशोधन किया है। प्रधानमंत्री मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का श्रेय हरियाणा जैसे राज्यों में लिंग अनुपात में सुधार के लिए दिया। उन्होंने यह भी कहा कि 'तीन तलाक' को खत्म करना मुस्लिम महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत के रूप में सामने आया है।

ये भी पढ़ेंः Wrestlers Sexual Harassment Case: बृजभूषण शरण सिंह ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, FIR रद्द करने की मांग की

'सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है'

बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद महिलाओं को इस देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का अधिकार और अवसर नहीं मिला। लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है। उदाहरण के लिए आप देख सकते हैं कि देश की सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।

'महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है'

2014-2019 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने सभी राज्यों को सलाह दी थी कि सुरक्षा बलों में एक-तिहाई रिक्तियों को महिलाओं से भरा जाए। आज सभी पुलिस बलों और अर्धसैनिक बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि महिलाओं के सशस्त्र बलों में प्रवेश के कई अवरोधों को हटा दिया गया है। सशस्त्र बलों की सभी तीन शाखाओं में, हमने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सुनिश्चित की है। महिलाओं को अब सैनिक स्कूलों में भी प्रवेश दिया जा रहा है।

रेप के दोषी को मिलेगी मौत की सजा

सिंह ने कहा कि हमने इस साल औपनिवेशिक काल के आईपीसी को हटाकर भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) को लागू किया है। इसमें रेप के दौषियों को मौत की सजा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बलात्कार के कारण पीड़िता की मृत्यु हो जाती है या वह स्थायी रूप से कोमा में चली जाती है तो भी दोषी को मौत की सजा दी जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः Mamata Banerjee Statement: जानिए ऐसा कह दिया दीदी ने कि भड़क गए असम, ओडिशा और मणिपुर के मुख्यमंत्री?

Tags :
CM Mamata Banerjeedefence minister rajnath Singh राजनाथ सिंहKolkata doctor rape murder caseKolkata rape casekolkata rape murder caserajnath singhWomen Crimewomen crime lawकोलकाता डॉक्टर रेप मर्ड केसकोलकाता बलात्कार मामलामहिला सुरक्षामहिलाओं अपराधसीएम ममता बनर्जी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article