नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Punjab Gangster killed: पंजाब के गैंगस्टर की कनाडा में गोली मारकर हत्या, 2017 में भारत से भाग गया था सुक्खा

Punjab Gangster killed: भारत और कनाडा के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब कनाडा से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। करीब छह साल पहले पंजाब से फरार गैंगस्टर (Punjab Gangster killed) की...
11:55 AM Sep 21, 2023 IST | surya soni

Punjab Gangster killed: भारत और कनाडा के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब कनाडा से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। करीब छह साल पहले पंजाब से फरार गैंगस्टर (Punjab Gangster killed) की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की हत्या कर दी गई है। सुक्खा दुनिके खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी बताया जा रहा है।

एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था शामिल:

बता दें गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके पिछले काफी समय से कनाडा में रह रहा था। छह साल पहले यानी 2017 में सुक्खा दुनिके फर्जी दस्तावेजों की मदद से कनाडा भाग गया था। सुक्खा दुनिके के अलावा भी कई ऐसे बड़े गैंगस्टर है जो भारत से भागकर दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं। सुक्खा दुनिके भी एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था।

टारगेट किलिंग के लिए जाना जाता था सुक्खा:

बता दें पिछले छह साल से भारत से बाहर रहकर सुक्खा दुनिके वीडियो कॉल के जरिए लोगों को धमकी देता था। इसके अलावा उसे टारगेट किलिंग के लिए जाना जाता था। सूत्रों के मुताबिक दुनिके भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में किसी गिरोह के साथ जुड़ा था। इससे पहले खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर कर दी गई थी। हरदीप सिंह की हत्या के कारण ही भारत और कनाडा के संबंधों में खटाई आई है।

ये भी पढ़ें: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला, गांव वालों ने लड़के के साथ किया ये सलूक

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
CanadaPunjab Gangster Shot Dead CanadaSukha Duneke killed CanadaSukhdool Singh KILLED

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article