नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Stoneman Willie: मौत के 128 साल बाद चोर को दफनाया गया, पीछे की पूरी कहानी जान आप रह जाएंगे सन्न

Stoneman Willie: किसी इंसान की मौत के बाद उसका 1-2 दिन में अंतिम क्रियाकर्म कर दिया जाता हैं। कई बड़े मामलों में शव को एक-दो महीनों तक भी रखा जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि किसी व्यक्ति (Stoneman...
08:29 PM Oct 10, 2023 IST | surya soni

Stoneman Willie: किसी इंसान की मौत के बाद उसका 1-2 दिन में अंतिम क्रियाकर्म कर दिया जाता हैं। कई बड़े मामलों में शव को एक-दो महीनों तक भी रखा जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि किसी व्यक्ति (Stoneman Willie) को मौत के बाद पूरे 128 साल बाद दफनाया गया। इस मामले की पूरी कहानी जानकर आप दंग रह जाएंगे। बता दें अमेरिका में एक चोर को मौत के 128 साल बाद दफनाया गया है। इस चोर के शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या था पूरा मामला...

स्टोनमैन विली था इस चोर का नाम:

बता दें अमेरिका में एक व्यक्ति को चोरी के आरोप में जेल में बंद किया गया था। जिसकी 128 साल पहले जेल में ही मौत हो गई। "स्टोनमैन विली" नाम के इस चोर को मरने के बाद ममी बना दिया गया था और तब से लेकर यह ममी के रूप में रखा गया था। बताया जाता हैं कि इस चोर की मौत के बाद इसके शव को अंतिम संस्कार गृह ले गए थे। लेकिन यहां शव का कोई दावा करने नहीं आया। इसके बाद इसके शरीर को ममीकृत कर दिया गया।

28 साल बाद दफनाया गया:

अब पुलिस ने इस शव को करीब 128 साल के बाद दफना दिया गया। स्टोनमैन विली को 1890 के दशक के पुराने काले टक्सीडो में दफनाया गया। दफ़नाने से पहले इस शव को सार्वजनिक रूप से रखा गया। जब लोगों को इसका पता लगा तो वो बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जहां बड़ी संख्या में लोग उसे श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। लोग इसे देखने के लिए कतार लगाकर खड़े दिए।

ये भी पढ़ें: Bhangarh Fort: भानगढ़ का किला, जिसे कहा जाता हैं दुनिया की सबसे भूतिया जगह…

स्टोनमैन विली से पुलिस थी काफी परेशान:

बता दें इस चोर की कहानी के रूप में बताया जाता हैं कि इसको पकड़ने के लिए कई जगह की पुलिस परेशान थी। काफी सालों से स्टोनमैन विली पुलिस को चकमा देता रहा। लेकिन जब पकड़ा गया तो उसने जेल में भी अपना नाम सही नहीं बताया। इस चोर को स्टोनमैन विलि के नाम से जरूर जाना जाता था। लेकिन, उसकी असली पहचान कुछ और ही थी।

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Story of American thief buried 128 years after deathStory of Stoneman WillieStory of thief Stoneman Williethief Stoneman WillieWorld News In Hindiअमेरिकी चोर की कहानी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article