नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Mumbai News : मुंबई में भीषण हादसा, खंभे से टकराई कार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

बीती रात मुंबई के कुर्ला इलाके में एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार बिजली के खंभे से टकरा गई और कार के दो टुकड़े हो गए। इस हादसे में कार में बैठी 2 लड़कियों समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल...
11:01 AM Aug 12, 2023 IST | Aakash Khuman

बीती रात मुंबई के कुर्ला इलाके में एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार बिजली के खंभे से टकरा गई और कार के दो टुकड़े हो गए। इस हादसे में कार में बैठी 2 लड़कियों समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नेहरू नगर पुलिस की मदद से इलाज के लिए पास के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े - Mumbai News : प्रेमिका को 'धमकी भरी रील भेजने' के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार...

कार पोल से टकरा गई

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ जब अर्टिगा तेज रफ्तार से चेंबूर की ओर जा रही थी। जैसे ही कार SCLR ब्रिज पर पहुंची, तो नियंत्रण खो बैठी और बिजली के खंभे से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार पलट गई। गाड़ी की स्थिति देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि टक्कर कितनी तेजी से हुई होगी। हालांकि, जब अर्टिगा पोल से गिरी, तो कार दो टुकड़ों में टूट गई।

कार में पांच लोग सवार थे

करीब 1 घंटे के अथक प्रयास के बाद बिजली पोल में फंसे वाहन को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे।

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
AccidentCar AccidentCrime Newcrime newsKurla Accident NewsMumbaiMumbai News

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article