नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

#MadhyaPradesh Harda: पटाखा फैक्ट्री में हादसा, 11 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। #MadhyaPradesh Harda: मध्यप्रदेश की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण (#MadhyaPradesh Harda) हादसा हुआ है। जिसमें करीब 200 लोगों के हताहत होने की खबर है और 11 लोगों की इसमें जान चली गयी। हादसा इतना भीषण और धमाका...
05:29 PM Feb 06, 2024 IST | Bodhayan Sharma

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। #MadhyaPradesh Harda: मध्यप्रदेश की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण (#MadhyaPradesh Harda) हादसा हुआ है। जिसमें करीब 200 लोगों के हताहत होने की खबर है और 11 लोगों की इसमें जान चली गयी। हादसा इतना भीषण और धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के आसपास की सड़क पर भी लोगों के शरीर के अंग आ कर गिरे हैं और लाशें बिखरी पड़ी है।

हादसे के बाद मदद को आगे आए लोग

मध्यप्रदेश के हरदा (#MadhyaPradesh Harda) में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ। जिसमें अभी तक 11 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। हादसे के बाद से ही स्थानीय लोग प्रशासन के साथ लग कर घायलों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कई लोगों ने वहाँ की ट्रेफिक व्यवस्था को सही करने के लिए तो कई लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुँचने के लिए हाथ खोल दिये हैं। पूरे हरदा में बाज़ार को बंद कर दिया गया है। सरकारी और गैर सरकारी एम्ब्युलेन्स वहाँ पर पहुँचने लगी हैं। अभी 50 से ज्यादा एम्ब्युलेन्स घटना स्थल पर घायलों के लिए मौजूद है।

पीएम – राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना (#MadhyaPradesh Harda) को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी इस हादसे में हताहत लोगों और उनके परिवार वालों के प्रति संवेदनाएँ जाहीर की है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हादसे में प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचने के हरसंभव प्रयास के बारे में कहा और कहा सरकार उनके राहत के लिए लग गयी है। इसके अलावा उचित और तुरंत इलाज़ की बात भी शिवराज सिंह ने कही।

हादसे में बच्चे और महिलाएं भी

सूचनाओं और मीडिया रेपोर्ट्स की मानें तो हादसे (#MadhyaPradesh Harda) में  200 लोगों में 125 से अधिक पुरुष हैं। इसके अलावा महिलाएं और बच्चे भी इसमें घायल हुए हैं। घटना के बाद से अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग की वजह से दूर कर धुआँ दिखाई दे रहा है। घायलों के लिए और मृतकों के परिवार वालों के लिए राज्य सरकार ने मुआवजे की भी घोषणा की है। अभी 7 मृतकों की पहचान कर ली गयी है। बाकी घायलों के इलाज़ के लिए आसपास के जिले से भी चिकित्सकीय मदद ली जा रही है। घायलों के लिए अस्पतालों में बैड आरक्षित कर दिये हैं।

आसपास के घरों तक पहुंची आग, घरों में भी रखा हुआ था बारूद

सूचना के अनुसार फैक्ट्री (#MadhyaPradesh Harda) के आसपास के घरों में भी फैक्ट्री के लिए बारूद रखा हुआ था। इसलिए धमाके के बाद फैली आग में आसपास के करीब 60 घरों तक आग जा पहुंची और उसमें रहने वाले लोग भी हादसे की चपेट में आ गए। इसी के चलते अब आसपास के घरों को खाली करवाने का काम प्रशासन कर रही है। चौतरफा मुसीबत से लड़ने के लिए प्रशासन और आम जनता लगी हुई है।

यह भी पढ़े: Basant Panchami 2024: इस बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, सभी मनोकामनाएं होगी पूरी

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
#MadhyaPradesh HardaAccident in Madhya PradeshHarda patakha factorymadhya pardeshMadhya pradesh ptakha factoryPatakha factory accidentपटाखा फैक्ट्री हादसामध्य प्रदेशमध्यप्रदेश पटाखा फैक्ट्री हादसाहरदाहरदा पटाखा फैक्ट्रीहरदा में हादसा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article