नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Lakhisarai News: सनकी आशिक ने दिया खूनी वारदात को अंजाम, 6 लोगों पर की फायरिंग, 2 की मौत

Lakhisarai News: एकतरफा प्यार में कई बार सनकी आशिक के द्वारा खूनी वारदात घटना के बारे में आपने सुना होगा। अब ऐसा ही एक मामला बिहार के लखीसराय में देखने को मिला। यहां एक आशिक पर एकतरफा प्यार (Lakhisarai News)...
11:22 AM Nov 20, 2023 IST | surya soni

Lakhisarai News: एकतरफा प्यार में कई बार सनकी आशिक के द्वारा खूनी वारदात घटना के बारे में आपने सुना होगा। अब ऐसा ही एक मामला बिहार के लखीसराय में देखने को मिला। यहां एक आशिक पर एकतरफा प्यार (Lakhisarai News) की ऐसी सनक चढ़ी कि उसने एक ही परिवार के 6 सदस्यों को गोली मार दी। इस खूनी वारदात में दो लोगों की मोत हो गई जबकि चार गंभीर घायल बताये जा रहे हैं। यह वारदात लखीसराय कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला में सामने आई हैं।

6 लोगों पर की फायरिंग:

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परिवार छठ पूजा संपन्‍न होने के बाद घर लौट रहा था। बताया जा रहा हैं कि इसी परिवार की लड़की से आरोपी को एकतरफा प्यार हो गया। जिसके चलते उसने इस खूनी वारदात को अंजाम दे दिया। घटना स्थल पर छः लोगों को गोली लगी है। अभी तक दो लोगों की मौत की बात सामने आ रही हैं। जबकि चार को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। रेफर किए गए मरीजों में भी दो की स्थिति चिंताजनक है।

एकतरफा प्यार बना घटना की वजह:

बताया जा रहा हैं कि आरोपी युवक पीड़ित परिवार का पड़ोसी ही हैं। एकतरफा प्यार के चलते उसने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। दिन दिन पहले भी आरोपी ने विवाद किया था। नाराज होकर उसने छठ पर्व मनाकर घर लौट रहे लड़की के परिवार पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घात लगाकर बैठा था आरोपी:

बता दें आरोपी युवक पर आशिकी की सनक सवार हो गई। जब वो अपने प्यार को पाने में सफल नहीं हुआ तो उसने नाराज होकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। जब यह परिवार छठ घाट पूजा करके लौट रहा था तो इसी दौरान पूर्व से घात लगाए आरोपी ने अंधाधुंध फायरिंग कर सभी को जख्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें – Gujarat: दिवाली वाले दिन पटाखे जलाने पर पिता-बेटे को मारा चाकू और फिर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Bihar Crime NewsBihar FiringChhath PujaLakhisarai Crime News

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article