नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Jharkhand Politics: कोहरे के कारण उड़ान नहीं भर सका विमान, राजनीति की उड़ान भी रुकी

Jharkhand Politics: रांची में इस समय राजनीति (Jharkhand Politics) में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। रांची से हैदराबाद जा रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों को हवाई अड्डे से वापस लौटना पड़ा। खबरों...
11:56 PM Feb 01, 2024 IST | Bodhayan Sharma

Jharkhand Politics: रांची में इस समय राजनीति (Jharkhand Politics) में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। रांची से हैदराबाद जा रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों को हवाई अड्डे से वापस लौटना पड़ा। खबरों के मुताबिक, घने कोहरे के कारण निजी चार्टर्ड विमान हवाईअड्डे से उड़ान नहीं भर सका। सभी विधायक रांची के गेस्ट हाउस लौट आये हैं। पिछले दो दिनों में राजनीति की नई इबारत लिख रहा है झारखंड।

भाजपा पर विधायकों की सेंधमारी का आरोप

गठबंधन के नेताओं ने कहा कि विधायकों को भाजपा द्वारा उन्हें तोड़ने के प्रयासों (Jharkhand Politics) को रोकने के लिए उन्हें हैदराबाद भेजे जाने की जरूरत है। हैदराबाद कांग्रेस शासित तेलंगाना की राजधानी है। पार्टी झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा है। एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद विधायक सर्किट हाउस लौट रहे हैं, जहां वे ठहरे हुए हैं। ईडी की कार्यवाही को भी केंद्र सरकार की चाल के तौर पर देखा जा रहा है, जिसको लेकर कई नेताओं ने एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप भी भाजपा पर लगता है।

ज़ीरो विजिबिलिटी के चलते उड़ानें रद्द

हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कम दृश्यता के कारण शाम छह बजे के बाद तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं। आज निजी विमानों के उड़ान भरने की बहुत कम गुंजाइश है। विधायकों को (Jharkhand Politics) निजी विमानों से हैदराबाद ले जाया जाना था। पर ज़ीरो विजिबिलिटी के चलते उड़ानों को रद्द करना पड़ा। सभी विधायक वहाँ से एक दिन के लिए सर्किट हाउस रुकेंगे। मौसम साफ होने के बाद वहाँ से जाना संभव हो पाएगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया

जमीन घोटाला मामले में ईडी के निशाने पर आए झारखंड के मुख्यमंत्री (Jharkhand Politics) ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। जानकारी यह भी सामने आई है कि ईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने का भी फैसला किया है। वहीं, चंपई सोरेन अब झारखंड के नये सीएम बनेंगे। चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। चंपई सोरेन राजनीति में आने से पहले एक किसान थे। लेकिन शिबू सोरेन के सहयोगी रहे हैं। सीएम हेमंत सोरेन भी कई मौकों पर उनके पैर छूते नजर आ चुके हैं। वहीं, ईडी ने हेमंत सोरेन से लंबी पूछताछ की और बताया गया कि एजेंसी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं है।

यह भी पढ़े: Stock Market: गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ बाजार, बजट का असर...

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Chief Minister of JharkhandChief Minister of Jharkhand champai sorenED in JharkhandjharkhandJharkhand Chief Minister Hemant SorenJharkhand News in HindiJharkhand Political CrisisJharkhand Politics

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article