नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

JAMAAT E ISLAMI: गृह मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी पर 5 साल प्रतिबंध बढ़ाया...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। JAMAAT E ISLAMI: गृह मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JEI) (JAMAAT E ISLAMI) पर प्रतिबंध अगले 5 साल के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर पर प्रतिबंध पांच साल के लिए...
01:29 AM Feb 28, 2024 IST | Bodhayan Sharma

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। JAMAAT E ISLAMI: गृह मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JEI) (JAMAAT E ISLAMI) पर प्रतिबंध अगले 5 साल के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत जमात-ए-इस्लामी पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।

आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

केंद्र सरकार ने मंगलवार को राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ गतिविधियों को जारी रखने के लिए जमात-ए-इस्लामी (जम्मू और कश्मीर) (JAMAAT E ISLAMI) पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह जानकारी दी। शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "आतंकवाद और अलगाववाद के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए सरकार ने जमात ए इस्लामी (जम्मू-कश्मीर) पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।"

सबसे पहले 28 फरवरी 2019 को घोषित किया गया 'गैरकानूनी संगठन'

गृह मंत्री ने कहा कि संगठन को राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ अपनी गतिविधियां (JAMAAT E ISLAMI) जारी रखते हुए पाया गया है। इसे पहली बार 28 फरवरी 2019 को 'गैरकानूनी संगठन' घोषित किया गया था। अब भी अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी सांझा की। मोदी सरकार की नीतियों में और दावों में भी कई बार इस बात का जिक्र किया जाता है, कि भाजपा की मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार है और देश को आतंकवाद से मुक्त करने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े: CAA LAW: लोकसभा चुनाव से पहले क्यों CAA लागू करना चाहती है मोदी सरकार? CAA नियमों पर एक पोर्टल तैयार...

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
ACTION AGAINST JAMAAT E ISLAMIACTION ON JAMAAT E ISLAMIbanned organization Jamaat-e-IslamiHome Ministerhome minister amit shahIndian Home MinistryJAMAAT E ISLAMIJEI

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article