नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

FARMERS PROTEST: अब सरकार से किसानों की नाराजगी बढ़ी, आंदोलन और उग्र होने की चेतावनी, किसान - पुलिस घायल

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। FARMERS PROTEST: पिछले दो दिनों में किसानों (FARMERS PROTEST) ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में खूब उत्पात मचाया है। क्योंकि, कृषि क्षेत्र में न्याय न मिलने को लेकर किसानों ने एक बार फिर दिल्ली चलो मार्च निकाला...
02:48 AM Feb 15, 2024 IST | Bodhayan Sharma

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। FARMERS PROTEST: पिछले दो दिनों में किसानों (FARMERS PROTEST) ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में खूब उत्पात मचाया है। क्योंकि, कृषि क्षेत्र में न्याय न मिलने को लेकर किसानों ने एक बार फिर दिल्ली चलो मार्च निकाला है। इसमें हजारों की गिनती में ट्रैक्टर और अन्य साधन लेकर दिल्ली की तरफ कूच कर चुके हैं।

दिल्ली की सभी सीमाएं सील, अब रेलवे ट्रैक पर किसान

किसानों की लाख कोशिशों के बाद भी किसानों (FARMERS PROTEST) को दिल्ली के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। हजारों सुरक्षा कर्मी किसी किसान के दिल्ली में दाखिल नहीं होने को लेकर विशेष इंतेजामों पर लगे हुए हैं। परंतु किसान है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी कर्म में अब किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि रेलवे ट्रैक जाम करने करेंगे। पंजाब से इस आंदोलन को रेलवे ट्रैक उखाड़ने की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद ये क्रम चलते रहने की भी चेतावनी दे दी गयी है।

दिल्ली में एंट्री बंद, आम जन भी परेशान

इस वक्त नई दिल्ली के हर बॉर्डर पर किसानों (FARMERS PROTEST) के विरोध प्रदर्शन का असर देखने को मिल रहा है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई हैं। किसान आंदोलन के कारण पुलिस (दिल्ली पुलिस) और किसानों (किसान विरोध) के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। इसी टकराव में अभी तक 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं, किसानों पर भी आँसू गैस और पेलेट गन चलाने का आरोप प्रशासन पर बार बार लग रहा है।

रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान

किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच पंजाब के किसान संघ (FARMERS PROTEST) ने 15 फरवरी को पंजाब में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक करने का फैसला किया है। पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन ने 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। यहाँ आंदोलन के उग्र होने से रोकने के लिए भी अब प्रशासन पुख्ता इंतेजाम करने में लगी हुई है।

30 से अधिक सुरक्षाकर्मी और 60 किसान घायल

हालांकि, किसानों और किसान संघटनों (FARMERS PROTEST) के द्वारा 13 फरवरी की सुबह 2 बजे एक एसयूवी ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस कोशिश को हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर नाकाम कर दिया। उस वक्त घटना स्थल पर सुरक्षाकर्मियों और किसानों  के बीच झड़प हो गई थी। इसके चलते 30 सुरक्षाकर्मी और 60 किसान घायल हो गए।

यह भी पढ़े: ABU DHABI BAPS EVENT: पीएम मोदी ने किया अबू धाबी में निर्मित BAPS मंदिर के उद्घाटन पर संबोधित, अस्पताल निर्माण की भी घोषणा

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
dilhi farmers ProtestFarmers ProtestFarmers Protest UpdatesFarmers Protest Updates in hindiModi Governmentकिसान आंदोलनकिसान आंदोलन दिल्लीनरेंद्र मोदीमोदी सरकार

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article