नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

पति की हैवानियत! पत्नी को कुएं में रस्सी से लटकाकर किया कुछ ऐसा.. जानिए पूरा माज़रा

Crime News Neemuch: पति-पत्नी के विवाद से जुड़ी आपने काफी खबरें सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दिलदहला देने वाले के बारे में जानकारी देंगे जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। पति-पत्नी से जुड़ा एक ऐसा शर्मसार करने...
06:43 PM Sep 07, 2023 IST | surya soni

Crime News Neemuch: पति-पत्नी के विवाद से जुड़ी आपने काफी खबरें सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दिलदहला देने वाले के बारे में जानकारी देंगे जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। पति-पत्नी से जुड़ा एक ऐसा शर्मसार करने वाला मामला मध्यप्रदेश के नीमच जिले (Crime News Neemuch) से सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर जुल्म ढहाया है। पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी को पानी से भरे कुएं में रस्सी से लटकाकर वीडियो बनाया।

कुएं में रस्सी से लटकाकर किया कुछ ऐसा:

बता दें यह मामला मध्यप्रदेश के नीमच जिले में सामने आया है। इस घटना ने पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार कर दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दहेज़ के लिए पति ने अपनी पत्नी को पानी से भरे कुएं में पहले लटका दिया और फिर उसका मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करता रहा। दूसरी तरफ उसकी पत्नी इस दौरान अपने पति से जान की भीख मांग रही थी।

वीडियो बनाकर ससुरालवालों को भेजा:

यहीं नहीं आरोपी ने अपनी पत्नी का वीडियो रिकॉर्ड कर अपने ससुरालवालों को भेजा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी ने अपने परिवार वालों के कहने पर पत्नी को बाहर निकाला। महिला ने अपने पीहर जाकर अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसको गिरफ्तार किया।

तीन साल पहले हुई थी शादी:

बता दें दोनों की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। लेकिन शादी के बाद से महिला को दहेज़ के लिए परेशान किया जा रहा था। इसके बाद महिला के पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए इस घटना को अंजाम दिया। यह घटना 10 दिन पहले की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: एटीएम से पैसे निकलवाने गई युवती के साथ हुआ कुछ ऐसा, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे!

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
dowry case indiadowry case india newsdowry harassment neemuchdowry newsNeemuchneemuch dowry caseneemuch newsneemuch news in hindi

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article