• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

DMK नेता ए राजा का विवादित बयान, बोले- भारत देश नहीं है...

DMK News: डीएमके नेता ए राजा ने भारत और सनातन धर्म को लेकर फिर से विवादित बयान दिया है। ए राजा ने बयान में कहा भारत एक राष्ट्र नहीं है, इस बात को अच्छे से समझ लें, भारत कभी एक...
featured-img
DMK Leader A Raja

DMK News: डीएमके नेता ए राजा ने भारत और सनातन धर्म को लेकर फिर से विवादित बयान दिया है। ए राजा ने बयान में कहा भारत एक राष्ट्र नहीं है, इस बात को अच्छे से समझ लें, भारत कभी एक राष्ट्र नहीं था, भारत एक राष्ट्र नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।

भारत देश नहीं बल्कि उपमहाद्वीप

भारत को उपमहाद्वीप बताने की वजह बताते हुए कहा कि यहां तमिल एक राष्ट्र और एक देश है, मलयालम एक भाषा, एक राष्ट्र और एक देश है, उड़िया एक राष्ट्र, एक भाषा और एक देश है, ये राष्ट्र मिलकर भारत बनाते हैं तो भारत देश नहीं है, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।

यह भी पढ़े: छतरपुर बीएसपी नेता की गोली मारकर हत्या, आकाश आनंद ने भड़कते हुए कहा…

हम सब भगवान राम के शत्रु है

उन्होनें आगे कहा आप कहेंगे कि ये ईश्वर हैं भारत माता की जय तो हम ईश्वर और भारत माता को स्वीकार नहीं करेंगे, इनको कह दो हम राम के शत्रु हैं, उन्होंने कहा कि मुझे रामायण व भगवान राम पर विश्वास नहीं, हनुमान की तुलना बंदर से करते हुए जय श्री राम के नारे को घृणास्पद बताया है।

बीजेपी नेता रविशंकर का बयान

ए राजा के बयान पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, यह साफ है कि भारत के लोकाचार का अपमान करना और सार्वजनिक रूप से एक हिंदू देवताओं को अपमानित करना, भारत के विचार पर सवाल उठाना इंडिया गठबंधन के राजनीतिक एजेंडे की पहचान बन गया है।

यह भी पढ़े: फ्रांस में गर्भपात विधेयक को मिली सांविधानिक मंजूरी, बना दुनिया का पहला देश

इनकी बातों से कांग्रेस सहमत ?

डीएमके नेता अन्य धर्म के खिलाफ ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं? क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए इतना नीचे गिरने को तैयार ऐसी टिप्पणियाँ स्वीकार करें? तो क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी उनकी बात से सहमत हैं? हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।'

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज