नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

Maharashtra में बीजेपी विधायक ने शिंदे गुट के नेता पर चलाई गोलियां, पुलिस थाने की घटना

Maharashtra Crime: सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना के शहर अध्यक्ष को शुक्रवार रात मुंबई के एक थाने के अंदर गोली मार दी गई। इस घटना को अंजाम महाराष्ट्र (Maharashtra) में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने दिया है। वहीं पुलिस ने...
11:19 AM Feb 03, 2024 IST | Prashant Dixit
Maharashtra Crime

Maharashtra Crime: सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना के शहर अध्यक्ष को शुक्रवार रात मुंबई के एक थाने के अंदर गोली मार दी गई। इस घटना को अंजाम महाराष्ट्र (Maharashtra) में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने दिया है। वहीं पुलिस ने घटना के बाद विधायक को हिरासत में लिया है। गणपत गायकवाड़ कल्याण पूर्व विधान सभा क्षेत्र से भाजपा से विधायक हैं।

भूमि विवाद लेकर पहुंचे दोनों थाने

आरोपों के अनुसार विधायक गणपत गायकवाड़ ने भूमि विवाद को लेकर एक पुलिस स्टेशन में महेश गायकवाड़ को गोली मारी है। भाजपा से गणपत गायकवाड़ कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। उनकी पार्टी भाजपा महाराष्ट्र (Maharashtra) में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन में है। महाराष्ट्र पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में गणपत गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े: अमेरिका में एक हफ्ते में तीन भारतीय छात्रों की मौत

शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ घायल

महाराष्ट्र ठाणे जिले के एक पुलिस थाना शुक्रवार देर रात हुई गोलीबारी में महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का नेता घायल हो गया है। सूत्रों के अनुसार उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने में रात करीब 10:30 बजे घटना हुई है। इस घटना में एक प्रतिद्वंद्वी राजनेता शामिल था। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ घायल हुए है।

बीजेपी विधायक गणपत ने मारी गोली

शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गंभीर हालत में ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुलिस उपायुक्त (DCP) सुधाकर पठारे ने कहा बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना शिंदे के नेता महेश गायकवाड़ के बीच विवाद हुआ था। इसको लेकर थाने पहुंचे, जहां दोनों के बीच तकरार बढ़ गई, तो गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ को गोली मारी दी।

यह भी पढ़े: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची झारखंड, राहुल गांधी बोले- भाजपा ने आपकी चुनी सरकार…

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
BJP MLACM Eknath ShindeMaharashtraMaharashtra CrimeMLA Ganpat GaikwadMLA Ganpat Gaikwad ShotShivsenaShivsena Leader Attackedबीजेपी विधायकमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र क्राइमविधायक गणपत गायकवाडविधायक गणपत गायकवाड़ ने मारी गोलीशिवसेनाशिवसेना नेता पर हमलासीएम एकनाथ शिंदे

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article