नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

अतुल सुभाष केस में आई बड़ी खबर, बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी निकिता सिंघानिया, भाई और मां निशा तीनों को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस ने अतुल सुभाष सुसाइड केस में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अतुल की पत्नी, भाई और सास शामिल हैं। तीनों को अब ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।
10:36 AM Dec 15, 2024 IST | Vyom Tiwari
निकिता सिंघानिया, मां और भाई गिरफ्तार

अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बेंगलुरु पुलिस ने मृतक अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है। निकिता को गुरुग्राम से पकड़ा गया, जबकि मां और भाई को प्रयागराज से अरेस्ट किया गया है।

बता दें, अतुल सुभाष एक AI इंजीनियर है जो बेंगलुरु में काम करते थे। उनकी शादी 2019 में निकिता सिंघानिया से हुई थी, कुछ सालों बाद से ही दोनों के सम्बन्ध ख़राब हो गए। बात इतनी बिगड़ गई की कि अतुल ने 9 दिसंबर को अपने घर में सुसाइड कर लिया। अतुल ने आरोप लगाया की उनकी पत्नी उनपर झूठे केस लगाकर उनसे रूपए लेने का दवाब बना रही है और उनके परिवार को भी परेशान कर रही है। साथ ही उन्होंने केस के जज पर भी आरोप लगाए।

बेंगलुरु कोर्ट में आरोपियों को किया गया पेश

बेंगलुरु पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया के जौनपुर वाले घर के बाहर 13 दिसंबर को एक नोटिस चिपकाया था। इसके बाद दोनों को बेंगलुरु लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मामला वापस लेने के लिए मांगे 30 करोड़ 

बेंगलुरु पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से मदद लेकर आरोपियों का पता लगाया, जिसके बाद ये गिरफ्तारियां हुईं। तीनों आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने अतुल से 3 करोड़ रुपये देकर मामला वापस लेने और उसके बेटे से मिलने के अधिकार के लिए 30 लाख रुपये की मांग की थी।

अतुल का 24 पन्नों का सुसाइड नोट

बेंगलुरु में सोमवार को AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। 34 वर्षीय AI इंजीनियर ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था और आत्महत्या करने से पहले रंबल पर 90 मिनट का एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

ससुरालवालों और जज पर लगाए थे गंभीर आरोप

अतुल सुभाष ने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि एक जज ने मामले को सुलझाने के लिए उनसे 5 लाख रुपए की मांग की थी।

अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद उसके ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए थे। वे जौनपुर में अपने घर को छोड़कर कहीं और चले गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रही थी। अब जाकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

 

 

यह भी पढ़े:

Tags :
2024 suicide cases2024 सुसाइड केसAI engineer suicideAI इंजीनियर आत्महत्याarrestAtul Subhash allegationsAtul Subhash suicide caseAtul Subhash videoAtul Subhash wife arrestBangalore police actionBengaluruBengaluru court newsbengaluru Policefamily arrestsjaunpurSUCIDEsuicide note investigationअतुल सुभाष आरोपअतुल सुभाष पत्नी गिरफ्तारीअतुल सुभाष सुसाइड केसपरिवार गिरफ्तारीबेंगलुरु कोर्ट खबरबेंगलुरु पुलिस कार्रवाईसुसाइड नोट जांच

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article