नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Barmer Rape Case बाड़मेर रेप केस में कांग्रेस का डैमेज कण्ट्रोल, कांग्रेस से निलम्बित

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Barmer Rape Case: बाड़मेर में कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की अश्लील विडियो सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने एक्शन लिया है। विधायक का फ़ोन बंद और कार्यालय पर ताले नज़र आए। मेवाराम जैन पर...
03:02 AM Jan 08, 2024 IST | Bodhayan Sharma

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Barmer Rape Case: बाड़मेर में कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की अश्लील विडियो सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने एक्शन लिया है। विधायक का फ़ोन बंद और कार्यालय पर ताले नज़र आए। मेवाराम जैन पर गैंगरेप और पोक्सो (Barmer Rape Case) सहित कई धाराओं में केस दर्ज है।

कांग्रेस की तरफ से एक्शन में बस डैमेज कंट्रोल

कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवा राम जैन की जैसे ही अश्लील विडियो (Barmer Rape Case) सोशल मीडिया पर तैरने लगी वैसे ही कांग्रेस के नेताओं ने इस मामले को लेकर चुप्पी साध ली। परन्तु शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी यानी पी सी सी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने एक आदेश जारी कर विधायक को कांग्रेस से निलंबित किया और लिखा कि मेवाराम जैन के अनैतिक कार्यों में संलिप्तता की वजह से साफ़ है कि उन्होंने कांग्रेस के संविधान का खंडन किया है।

विधायक ने ओहदे की वजह से पीड़िता को ही गिरफ्तार करवा दिया था

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने अपने ओहदे का हवाला देकर एक केस दर्ज करवाया और पीड़िता पर आरोप लगया कि झूठी विडियो और फोटोज के जरिये उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गयी और उनको ब्लैकमेल किया गया। इसी सेक्स्टोर्शन के आरोप में पीड़िता पर कार्यवाही की गई। परन्तु 20 दिसम्बर को जोधपुर में पीड़िता ने रेप का मामला (Barmer Rape Case) दर्ज करवा कर उस केस के झूठे होने की बात कही।

विडिओ जारी होने के बाद से गायब पूर्व विधायक?

पहले कई बार विधायक मेवाराम जैन ने विडिओ मैसेज बना कर उनके साथ ब्लैकमेल होने की बात कही और जनता को विश्वास दिलवाया कि उन्हें झूठे केस में फसाए जाने की कोशिश की जा रही है। परन्तु जब से 5 जनवरी को पीड़ित महिला के साथ मेवा राम जैन की अश्लील विडियो (Barmer Rape Case) होने की बात सामने आई और सोशल मीडिया पर विडियो वायरल हुई तब से पूर्व विधायक जी मेवा राम का फ़ोन बंद आ रहा है और उनके कार्यालय पर भी ताला लगा हुआ नज़र आया। वहां मौजूद शख्स से पूछे जाने पर साहब कहाँ है कि बात सुनने को मिली।

यह भी पढ़ें: BARMER RAPE CD: बाड़मेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक की अश्लील विडियो वायरल! पॉक्सो की धाराओं में आरपीएस पर भी मामला दर्ज!

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
barmar rapeBARMER RAPE CASEBARMER RAPE CDcongress newsCrime News RajasthanMewaram Jainrajasthan congress newsबाड़मेरराजस्थान खबर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article