नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

#BADAUN UP CRIME: बंदायूं में 2 बच्चों की उस्तरे से गला काटकर हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया...

#BADAUN UP CRIME: बंदायूं। उत्तर प्रदेश (यूपी) के बदायूं में तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला किया गया। जिसमें दो बच्चों की मौके (#BADAUN UP CRIME) पर ही मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। परिजनों ने यूपी...
08:17 AM Mar 20, 2024 IST | Bodhayan Sharma

#BADAUN UP CRIME: बंदायूं। उत्तर प्रदेश (यूपी) के बदायूं में तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला किया गया। जिसमें दो बच्चों की मौके (#BADAUN UP CRIME) पर ही मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। परिजनों ने यूपी पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया। इस बीच मुख्य आरोपी जावेद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार बाबा कॉलोनी में रहते हैं और उनकी पत्नी घर पर ही पार्लर चलाती हैं। वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। वहीं, जावेद और साजिद विनोद के घर के सामने सैलून चलाते हैं। दोनों का विनोद के परिवार से अक्सर विवाद होता था।

साजिद और जावेद द्वारा रेजर से हमला

पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार शाम साजिद और जावेद विनोद के घर आए और दूसरी मंजिल (#BADAUN UP CRIME) पर सीधे विनोद के बेटे आयुष, पीयूष और हनी पर उस्तरे से हमला कर दिया। इस दौरान मां संगीता नीचे पार्लर में थीं। चीख-पुकार सुनकर लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग निकला। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया।

मुठभेड़ में मुख्य आरोपी मारा गया

पूरी घटना की यूपी पुलिस को सूचना दी गई। भीड़ ने पुलिस को शव कब्जे (#BADAUN UP CRIME) में नहीं लेने दिया। शव लेने आई एंबुलेंस को परिजनों ने लौटा दिया। गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दी। यूपी पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जावेद उसकी हत्या कर फरार हो गया। हत्या के संबंध में डीएम मनोज कुमार ने कहा कि आज शाम हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी है। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद लोगों को शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएम ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी देखें: Political Family: पासवान और सोरेन समेत देश के इन 5 राजनीतिक परिवारों में मची उथल-पुथल से किसे फायदा?

Tags :
#BADAUN UP CRIMEBADAUN CRIMEBADAUN CRIME NEWSBADAUN LATEST NEWSBADAUN NEWSBADAUN POLICEcrimeencounterindiaJAVED KILLED TWO REAL BROTHERSJAVED MURDEREDMURDER OF TWO REAL BROTHERSnationalnewsUP CrimeUP Police

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article