नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

New Criminal Laws: देश में जुलाई से लागू होंगे तीनों नए आपराधिक कानून, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

New Criminal Laws: देश में आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह से बदलने के लिए एक जुलाई से तीन नए कानून लागू होंगे। यह तीनों कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम हैं। इन तीनों...
08:05 PM Feb 24, 2024 IST | Prashant Dixit
New Criminal Laws

New Criminal Laws: देश में आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह से बदलने के लिए एक जुलाई से तीन नए कानून लागू होंगे। यह तीनों कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम हैं। इन तीनों कानूनों को पिछले साल 21 सितंबर को संसद से मंजूरी मिली थी। उसके बाद 25 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़े: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने के बाद योगी सरकार का फैसला

नए और पुराने कानून के नाम

देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में जरूरी बदलाव के मद्देनजर 1 जुलाई से तीन नए कानून लागू होंगे। यह तीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनिय हैं। यह कानून ब्रिटिश काल के भारतीय दंड संहिता, इंडियन एविडेंस एक्ट और दंड प्रक्रिया संहिता की जगह लेंगे। इन तीनों नए कानूनों को पिछले साल मानसून सत्र में लाया गया था। इसे 21 सितंबर को संसद से मंजूरी मिल गई थी।

गृह मंत्रालय से अधिसूचनाएं जारी

उसके बाद 25 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस पर मुहर लगा दी थी। जिसके लागू होने की केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तीन अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। इनके मुताबिक नए कानूनों के प्रावधान एक जुलाई से लागू होंगे। यह कानून औपनिवेशिक काल 1872 की जगह लेंगे। इन तीनों कानूनों का मकसद अपराधों और सजाओं को परिभाषा देकर देश में आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह से बदलना है।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में 34 हजार 427 करोड़ की 10 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Criminal LawsIndian Civil Defense CodeIndian Evidence ActIndian Judicial CodeMinistry of Home AffairsNew Criminal Lawsआपराधिक कानूनगृह मंत्रालयनए आपराधिक कानूनभारतीय नागरिक सुरक्षा संहिताभारतीय न्यायिक संहिताभारतीय साक्ष्य अधिनियम

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article