Bhim App: UPI पेमेंट एप BHIM का नया वर्जन लॉन्च ! नए फीचर्स से क्या फायदा ?
UPI Payment App Bhim: भारत में डिजिटल पेमेंट में लगातार इजाफा हो रहा है, सरकार भी डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित कर रही है। (UPI Payment App Bhim) इस बीच UPI पेमेंट एप BHIM का इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। BHIM का नया 3.0 वर्जन लॉन्च हो चुका है। इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे उपभोक्ता को कई फायदे होंगे। मसलन अब स्लो इंटरनेट स्पीड पर भी आप भीम एप से आसानी से पेमेंट कर पाएंगे।
BHIM एप का नया वर्जन लॉन्च
UPI पेमेंट एप BHIM अब नए कलेवर में नजर आएगा। BHIM एप का 3.0 वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। भीम एप 2016 में लॉन्च हुआ था। इसके बाद इस एप में यह तीसरा बड़ा अपग्रेडेशन किया गया है। जिसके बाद भीम एप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलेंगे। जिनसे उनका काम और भी आसान हो जाएगा। बताया जा रहा है कि नए फीचर्स जुड़ने के बाद अब भीम एप से पेमेंट का भुगतान और भी आसान होगा। अब इंटरनेट स्पीड स्लो होने पर भी भीम एप से भुगतान किया जा सकेगा।
BHIM के नए अवतार से क्या लाभ?
BHIM एप के अपग्रेडेशन के बाद यूजर्स को कई नए फीचर मिलेंगे। जिससे वह इंटरनेट स्पीड स्लो होने पर भी ऑनलाइन पेमेंट के लिए इस एप का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा अब BHIM एप में 15 भारतीय भाषाओं का विकल्प भी दिया गया है, जिससे आसानी से यूजर अपनी भाषा में एप का इस्तेमाल कर सकें। इसके अलावा एप में कुछ और विकल्प भी जोड़े गए हैं। जिससे यूजर्स के लिए BHIM एप और भी खास बन जाएगा।
फैमिली मोड पर ट्रैक करें घर के खर्च !
BHIM के नए वर्जन में आपको फैमिली मोड ऑप्शन भी देखने को मिलेगा। यह अपग्रेडेशन के बाद एक खास फीचर होगा। इस फैमिली मोड फीचर से एप यूजर्स घर के खर्चों को ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा नए वर्जन में UPI पेमेंट के लिए स्प्लिट एक्सपेंस, स्पेंड एनालिटिक्स और बिल्ड-इन असिस्टेंट जैसे फीचर्स भी दिखेंगे। हालांकि अभी BHIM एप के इस अपग्रेडेशन को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर स्टेप बाय स्टेप लागू किया जाएगा। अगले महीने तक देशभर में BHIM एप पर नए फीचर नजर आने लगेंगे।
यह भी पढ़ें: Rich List: एलन मस्क दुनिया में सबसे अमीर, मुकेश अंबानी को घाटा ! दुनियाभर में क्यों हुई रोशनी नादर की चर्चा ?
यह भी पढ़ें: Stock Market: सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी में भी तेजी बरकरार ! आज कैसा रहा स्टॉक मार्केट ?