नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

JPMorgan Chase Layoffs: अमेरिका के सबसे बड़े बैंक में जाएगी हजारों की नौकरी

जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू की है। जानें क्यों, और किस तरह बैंक के भविष्य और छंटनी की प्रक्रिया पर असर पड़ेगा।
05:20 PM Feb 13, 2025 IST | Rohit Agrawal

JPMorgan chase Layoffs: अमेरिका के सबसे बड़े बैंक जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी (JPMorgan Chase) ने कर्मचारियों की छंटनी शुरू की है। Barron's की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा फर्म करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस छंटनी का असर ह्यूस्टन के कई ऑफिसों पर पड़ा है और कुछ कर्मचारियों को 5 फरवरी को इसकी सूचना दी गई। हालांकि, यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। JPMorgan ने मार्च, मई, जून, अगस्त और सितंबर में और अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। हालांकि, पूरे साल में कुल कितने पदों को खत्म किया जाएगा, इसकी सटीक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

JPMorgan के प्रवक्ता ने क्या कहा?

Barron's की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में करीब 1,000 से कम कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। Barron's को दिए एक बयान में JPMorgan के प्रवक्ता ने कहा, "हम अपनी बिजनेस जरूरतों की नियमित समीक्षा करते हैं और उसी के अनुसार स्टाफिंग को समायोजित करते हैं—जहां आवश्यक हो, नए पद बनाते हैं और जब जरूरी हो, तो कुछ पदों को कम करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह छंटनी बिजनेस के नियमित प्रबंधन का हिस्सा है। हालांकि, बैंक के पास अभी भी 14,000 से ज्यादा पद खाली हैं। उन्होंने कहा, "हम कई क्षेत्रों में नई भर्तियां कर रहे हैं और प्रभावित कर्मचारियों को फिर से नौकरी देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बैंक के पास 2024 के अंत में कुल 3,17,233 कर्मचारी थे। वहीं बता दें कि इस साल आगे भी कुछ छंटनी की योजना है।

बैंकिंग सेक्टर में सुधार, फिर भी कटौती क्यों?

बैंकिंग सेक्टर की स्थिति पिछले कुछ समय में काफ़ी सुधर गई है। JPMorgan, जो अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक है, ने 2024 में अब तक का सबसे ज्यादा सालाना मुनाफा कमाया। हाल के महीनों में वॉल स्ट्रीट की कमाई भी बढ़ी है, क्योंकि डीलमेकिंग और फंडरेजिंग गतिविधियां तेज़ी से बढ़ रही हैं। मजबूत अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वजह से कंपनियां नए निवेश करने के लिए उत्साहित हैं। वहीं, JPMorgan के पास साल 2024 के अंत में 3,17,233 कर्मचारी थे और 2024 में कंपनी ने रिकॉर्ड मुनाफा भी दर्ज किया था। बावजूद इसके, बैंक ने छंटनी का यह फैसला लिया है।

आर्थिक नीतियों को लेकर बनी हुई है अनिश्चितता

हालांकि, ट्रंप प्रशासन द्वारा घोषित आर्थिक और नियामक नीतियों में बदलाव के कारण अनिश्चितता बनी हुई है। कई कंपनियां बाजार में सक्रिय होने की बजाय स्थिति साफ होने का इंतजार कर रही हैं। बावजूद इसके, JPMorgan को उम्मीद है कि मार्केट एक्टिविटी इस साल और बढ़ेगी। बैंक की मुख्य संचालन अधिकारी जेनिफर पीप्ज़ैक ने मंगलवार को बताया कि पहली तिमाही में निवेश बैंकिंग फीस "मिड-टींस प्रतिशत" तक बढ़ी है, क्योंकि ग्राहकों का आर्थिक विश्वास फिर से बढ़ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा फर्म है जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है और डेलावेयर में निगमित है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक है और 2023 तक बाजार पूंजीकरण के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा बैंक है।

यह भी पढ़ें: New Income Tax Bill : 1 April 2026 से लागू होगा नया टैक्स बिल, जानिए क्या-क्या है खास?

Tags :
2024banking sectorbusiness adjustmentscompany newsemployee cutsfinancial servicesJPMorgan ChaselayoffsUS economy

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article