नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

दिल्ली की अगली CM रेखा गुप्ता के पास कितनी संपत्ति..? 2.60 करोड़ का घर और पति के नाम पर कार...

दिल्ली की अगली सीएम रेखा गुप्ता काफी समय से BJP से जुड़ी हुई है। दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गई है।
10:01 PM Feb 19, 2025 IST | Surya Soni

Rekha Gupta Net Worth: भाजपा ने बुधवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम का एलान कर दिया। पिछले कई दिनों से भाजपा दिल्ली में सीएम को लेकर काफी मंथन कर रही थी। आखिरकार रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बन गई। बुधवार नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक हुई, जिसमें विधायक दल का नेता चुना गया। रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली सीएम होंगी। भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को पराजित कर 27 सालों के बाद फिर से सत्ता में वापस लौट रही है। ऐसे में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta Net Worth) दिल्ली की सीएम के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी।

शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक

बीजेपी ने दिल्ली में कई दिनों के मंथन के बाद बुधवार को नए सीएम के नाम की घोषणा कर दी। विधायक दल की बैठक में तय किया गया कि रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली सीएम होंगी। बुधवार शाम को बीजेपी विधायकों की बैठक में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बनी। बता दें रेखा गुप्ता पहली बार विधायक चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाकर भाजपा ने एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया। क्योंकि सीएम पद के लिए कई बड़े नाम रेस में शामिल थे।

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के पास कितनी संपत्ति..?

दिल्ली की नई सीएम के बारे में लोग जानना चाह रहे हैं, इंटरनेट पर उनके राजनीतिक सफर के साथ पढ़ाई से लेकर उनकी नेटवर्थ को लेकर भी लोगों में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 5 करोड़ रूपये से ज्यादा है। रेखा गुप्ता के पास में 1,48,000 नकद है। जबकि उनके बैंक खाते में 72 लाख रुपये जमा है।

एलआईसी में 53 लाख रुपये का निवेश

बता दें रेखा गुप्ता ने शेयर में भी अपना रूपये लगाए हैं। उनके अलग-अलग कंपनियों में शेयर भी हैं। जबकि एलआईसी में 53 लाख रुपये का निवेश भी है। दिलचस्प बात यह है कि दिल्‍ली के नई मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के नाम पर कोई कार नहीं है। इनके पति के नाम पर एक कार है, जिसकी कीमत 4,33,500 रुपये है। इसके अलावा रेखा गुप्ता के पास करीब 20 लाख की ज्‍वैलरी है। दिल्ली की नई सीएम के पास रोहिणी और शालीमार में एक-एक घर हैं। इसके अलावा इनके पति के पास रोहिणी में एक मकान है। इन मकानों की कुल कीमत 2.5 करोड़ रूपये से अधिक बताई जा रही है।

कैसा रहा सियासी सफर

दिल्ली की अगली सीएम रेखा गुप्ता काफी समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई है। कॉलेज के शुरुआती दिनों से ही बीजेपी से जुड़ी हुई हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली BJP संसदीय बोर्ड की मीटिंग खत्म: CM का नाम तय, शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक में होगा ऐलान

Tags :
BJP Delhi CMDelhi CM NewsDelhi New Chief MinisterDelhi New CMDelhi New CM AssetDelhi New CM Car CollectionDelhi New CM PropertyRekha GuptaRekha Gupta FamilyRekha Gupta HouseRekha Gupta Net WorthRekha Gupta New Delhi CM

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article