नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

WPL 2024 Schedule: महिला आईपीएल का बजा बिगुल, 2024 का पूरा शेड्यूल देखें सिर्फ एक क्लिक पर...

WPL 2024 Schedule: अगले महीने से देश में महिला क्रिकेट का बोलबाला देखने को मिलेगा। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का पूरा शेड्यूल (WPL 2024 Schedule) जारी हो चुका है। इसकी शुरुआत 23 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला...
01:29 PM Jan 23, 2024 IST | surya soni

WPL 2024 Schedule: अगले महीने से देश में महिला क्रिकेट का बोलबाला देखने को मिलेगा। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का पूरा शेड्यूल (WPL 2024 Schedule) जारी हो चुका है। इसकी शुरुआत 23 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में इस बार एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जायेगा। महिला क्रिकेट के फैंस 24 दिनों तक महिला प्रीमियर लीग 2024 का लुफ्त उठाएंगे। महिला प्रीमियर लीग 2024 का पहला मैच पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जायेगा।

इस साल मुंबई को नहीं मिली मेजबानी:

बता दें पिछली बार महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन खेला गया था। तब इसकी मेजबानी मुंबई को मिली थी। लेकिन इस बार महिला प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन मुंबई में नहीं होगा। इसके लिए इस बार बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम को चुना गया है। इस सीजन का पहला मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा, जबकि फाइनल मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

पिछली बार मुंबई इंडियंस बनी थी विजेता:

आईपीएल की तर्ज पर बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत की है। इस टूर्नामेंट में देश-दुनिया की तमाम बड़ी महिला खिलाड़ी हिस्सा लेगी। पिछली बार महिला आईपीएल का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला था। पिछली बार हुए महिला प्रीमियर लीग में शुरूआती कई हार के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम ने वापसी करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। मुंबई ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हारकर ख़िताबा जीता था।

2024 का पूरा शेड्यूल:

23 फरवरी - मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स
24 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs यूपी वॉरियर्स
25 फरवरी - गुजरात जाएंट्स Vs मुंबई इंडियंस
26 फरवरी - यूपी वॉरियर्स Vs दिल्ली कैपिटल्स
27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs गुजरात जाएंट्स
28 फरवरी - मुंबई इंडियंस Vs यूपी वॉरियर्स
29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs दिल्ली कैपिटल्स
1 मार्च - यूपी वॉरियर्स Vs गुजरात जाएंट्स
2 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs मुंबई इंडियंस
3 मार्च - गुजरात जाएंट्स Vs दिल्ली कैपिटल्स
4 मार्च - यूपी वॉरियर्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स Vs मुंबई इंडियंस
6 मार्च - गुजरात जाएंट्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
7 मार्च - यूपी वॉरियर्स Vs मुंबई इंडियंस
8 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स Vs यूपी वॉरियर्स
9 मार्च - मुंबई इंडियंस Vs गुजरात जाएंट्स
10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
11 मार्च - गुजरात जाएंट्स Vs यूपी वॉरियर्स
12 मार्च - मुंबई इंडियंस Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स Vs गुजरात जाएंट्स
15 मार्च - एलिमिनेटर - नई दिल्ली
17 मार्च - फाइनल - नई दिल्ली

यह भी पढे़ं – INDW vs AUSW: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की 3 रनों से रोमांचक जीत, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Tags :
Cricket newsCricket News in Hindimatch fixture womens premier leaguewomen's premier leaguewomens premier league 2024womens premier league full fixtureswomens premier league match timingswomens premier league updatesWPLwpl 2024WPL 2024 Full ScheduleWPL 2024 hindi newswpl 2024 scheduleWPL 2024 Schedule hindiडब्ल्यूपीएल 2024डब्ल्यूपीएल 2024 फुल शेड्यूलडब्ल्यूपीएल 2024 शेड्यूलवुमेंस प्रीमियर लीग 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article