नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

IND VS SL: विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत, श्रीलंका को 302 रनों से हराया

IND VS SL: विश्वकप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी जारी रहा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 302 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ...
08:53 PM Nov 02, 2023 IST | surya soni

IND VS SL: विश्वकप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी जारी रहा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 302 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत (IND VS SL) पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई। रोहित शर्मा की अगुवाई में विश्वकप में टीम इंडिया की लगातार सातवीं जीत रही। भारतीय टीम ने इसके साथ ही सेमीफाइनल का टिकट भी पक्का कर लिया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज़ों के बाद गेंदबाज़ों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ 18 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत:

भारतीय गेंदबाज़ों ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर एशिया कप याद दिला दी। एशिया कप के फाइनल में भी कुछ इसी तरह श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने कहर बरपाया था। टीम इंडिया के 358 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 55 रन पर ढेर हो गई। मोहम्मद शमी और सिराज की घातक गेंदबाज़ी के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने घुटने टेक दिए। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 55 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 302 रनों से अपने नाम किया।

शमी-सिराज का दिखा जलवा:

वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों के विशाल अंतर से हरा कर लगातार सातवीं जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में भारत की तरफ से तेज़ गेंदबाज़ों ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज़ों को मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनका मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने पूरा साथ निभाया। टीम इंडिया के लिए इस मैच में रविंद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया। भारत की रनों के लिहाज से ये चौथी सबसे बड़ी जीत रही।

कुछ ऐसी रही भारत की पारी:

भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए थे। इस मैच में भारत की तरफ से शुभमन गिल ने 92 और विराट कोहली ने 88 रन की उम्दा पारी खेली। आखिर के ओवर में श्रेयस अय्यर का तूफ़ान देखने को मिला। श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 82 रन बनाए। वहीं श्रीलंका की तरफ से दिलशान मधुशंका ने पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा श्रीलंका के अन्य गेंदबाज़ों ने टीम को काफी निराश किया।

यह भी पढ़ें – Shaheen Afridi Record: शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, 51 मैचों में लगाया विकेटों का शतक, विश्व क्रिकेट में मचा दिया तहलका…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Cricket World Cup 2023ICC Mens ODI World Cup 2023IND Vs SLIND vs SL LIVE ScoreIndia Vs Sri LankaIndia vs Sri Lanka Live ScoreIndia vs Sri Lanka World Cup 2023World Cup 2023 Live

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article