नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

World Cup 2023: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर!, अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल

World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर शानदार आगाज किया। लेकिन इस मैच में टीम इंडिया (World Cup 2023) के युवा ओपनर बल्लेबाज़ शुभमन गिल नहीं खेल पाए। जिसका...
08:47 PM Oct 09, 2023 IST | surya soni

World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर शानदार आगाज किया। लेकिन इस मैच में टीम इंडिया (World Cup 2023) के युवा ओपनर बल्लेबाज़ शुभमन गिल नहीं खेल पाए। जिसका खामियाजा टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में भुगतना पड़ा। टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया। शुरू के तीन बल्लेबाज़ अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अब टीम इंडिया के लिए एक बार फिर बुरी खबर है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे गिल:

टीम इंडिया का ओपनर बल्लेबाज़ शुभमन गिल डेंगू के चलते विश्वकप के पहले मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाया। अब भारत का अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। पहले उम्मीद की जा रही थी कि शुभमन गिल अगले मुकाबले में खेलते नज़र आएंगे। लेकिन अभी मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं दिखाई देगा। वर्ल्ड कप 2023 में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला 11 अक्टूबर को होना है। इस मुकाबले में भी शुभमन गिल मैदान से बाहर रह सकते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की संभावना:

आमतौर पर डेंगू होने के बाद मरीज को सही होने में 5-6 दिन का समय लग जाता है। हालांकि खिलाड़ियों की फिटनेस और खानपान को देखते उम्मीद की जा रही है कि शुभमन गिल जल्द मैदान पर दिखाई देंगे। 'शुभमन गिल रिकवर हो रहे हैं। वह टीम इंडिया के साथ दिल्ली जा रहे हैं। भारतीय फैंस दुआ कर रहे हैं कि वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें – Arun Haryani: माथे पर इंडिया का टैटू और बदन पर लिपटा तिरंगा, मिलिए भारतीय क्रिकेट टीम के जबरा फैन अरुण हरियाणी से…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
CricketICCIND vs AFGODI World Cup 2023shubman gillSports newsWC 2023WC 2023 newsWC 2023 updatesWorld Cup 2023

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article