नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच से राहुल द्रविड़ देंगे इस्तीफा..? सामने आई ये बड़ी जानकारी

World Cup 2023: टीम इंडिया अगले महीने होने वाले विश्वकप को लेकर तैयारियों में जुटी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम एक बार फिर विश्वकप (World Cup 2023) जीतने के लिए दमखम लगाने के लिए तैयार है। लेकिन...
05:29 PM Sep 07, 2023 IST | surya soni

World Cup 2023: टीम इंडिया अगले महीने होने वाले विश्वकप को लेकर तैयारियों में जुटी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम एक बार फिर विश्वकप (World Cup 2023) जीतने के लिए दमखम लगाने के लिए तैयार है। लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया से जुडी एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है। भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ विश्वकप के बाद हेड कोच के पद पर बने रहेंगे या नहीं.. इसको लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

सामने आई ये बड़ी जानकारी:

एक रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ विश्वकप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनका दो साल का अनुबंध वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि अगर टीम इंडिया विश्वकप का खिताब जीतने में सफल रहती है तो शायद द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा सकता है।

द्रविड़ चाहते है जीत के साथ विदाई:

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का दो साल का अनुबंध विश्वकप के बाद समाप्त होने वाला है। एक मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगर टीम इंडिया विश्वकप जीतने में कामयाब हुई तो भी द्रविड़ कोच पद से इस्तीफा देंगे। द्रविड़ विश्वकप में टीम इंडिया की जीत के साथ विदाई चाहते है। खुद राहुल द्रविड़ ही अपना कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाना चाह रहे हैं।

हर प्रारूप के लिए होगा अलग कोच..?

इसके साथ ही आगामी क्रिकेट को देखते हुए बीसीसीआई क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच रखने की बात पर जोर दे रहे हैं। बीसीसीआई वनडे, टी-20 और टेस्ट के लिए अलग-अलग कोचों को नियुक्त करने पर विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें: ईशान-हार्दिक ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों को दिखाए दिन में तारे, तोड़ा 19 साल पुराना ये बड़ा रिकॉर्ड

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
BCCICricket newsCricket News in HindiICC Odi World Cup 2023India Cricket TeamRahul DravidWorld Cup 2023

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article