नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, ये बड़ा खिलाड़ी हुआ चोटिल

World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 की शुरुआत में महज अब कुछ दिन शेष रह गए हैं। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। कुछ टीमों ने अपनी विश्वकप (World Cup 2023) टीम का एलान भी कर दिया। अभी कुछ...
02:09 PM Sep 20, 2023 IST | surya soni

World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 की शुरुआत में महज अब कुछ दिन शेष रह गए हैं। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। कुछ टीमों ने अपनी विश्वकप (World Cup 2023) टीम का एलान भी कर दिया। अभी कुछ टीमों का एलान का होना बाकी है। लेकिन इसी बीच न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। कीवी टीम के स्टार खिलाड़ी टिम साउथी चोट के कारण विश्वकप से बाहर हो सकते है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी को अपने चोटिल अंगूठी की सर्जरी करानी पड़ेगी।

वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका:

न्यूज़ीलैंड के प्रमुख गेंदबाज़ टिम साउथी की विश्वकप से पहले चोट ने उनके फैन्स की परेशानी बढ़ा दी। टिम साउदी को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में अपने दाएं हाथ के अंगूठे में फील्डिंग के समय चोट लग गई थी। बताया जा रहा है कि उनके अंगूठे की सर्जरी होगी। ऐसे में उनका वर्ल्ड कप में खेलना अब काफी मुश्किल दिख रहा है। विश्वकप से पहले कीवी टीम बांग्लादेश के दौरे पर रहेगी, जहां वो 21 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज मेजबान टीम के खिलाफ खेलेगी।

5 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड का पहला मैच:

विश्वकप के लिए जल्द ही कीवी टीम भारत के लिए उड़ान भरेगी। ऐसे में अब दो हफ्ते का समय बचा है। टिम साउथी की सर्जरी के बाद रिकवरी में भी समय लगेगा। ऐसे में उनका विश्वकप के शुरूआती मैचों में खेलना असंभव नज़र आ रहा है। बता दें विश्वकप में इंग्लैंड का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। न्यूजीलैंड टीम के कोच गैरी स्टीड ने टिम साउदी की सर्जरी को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी यह उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी चोट जल्द ठीक हो जाए।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान, सीनियर खिलाड़ियों को फिर दिया आराम

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Cricket World Cup 2023ICC Cricket World Cup 2023ICC World Cup 2023New Zealand cricket TeamODI World Cup 2023Tim SoutheeTim Southee FitnessTim Southee Injury Update

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article