नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच आज टक्कर, रोहित बिग्रेड की सेमीफाइनल पर नज़र

India vs Sri Lanka: विश्वकप में टीम इंडिया का प्रदर्शन इस बार बेहद शानदार रहा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में गुरूवार को श्रीलंका और भारतीय के बीच टक्कर होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम...
07:43 AM Nov 02, 2023 IST | surya soni

India vs Sri Lanka: विश्वकप में टीम इंडिया का प्रदर्शन इस बार बेहद शानदार रहा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में गुरूवार को श्रीलंका और भारतीय के बीच टक्कर होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (India vs Sri Lanka) में खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया के लिए आज का मुकाबला सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए होगा तो दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए यह मुकाबला करो या मरो का रहने वाला है। इस समय भारतीय टीम जबरदस्त फॉर्म में नज़र आ रही है, जबकि श्रीलंका की टीम हर मैच में जूझ रही है। ऐसे में आज के मैच में भारत का पलड़ा भारी रहेगा।

भारत की नज़र सेमीफाइनल पर:

टीम इंडिया ने अब तक अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की। ऐसे में भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना भी तय माना जा रहा है। लेकिन टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आज का मैच जीतना होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में इस बार घरेलू सरजमीं पर टांका प्रदर्शन बड़ा ही लाजवाब रहा है। अब तक खेले गए छह मैचों में भारत ने जीत हासिल की। अब भारतीय खिलाड़ियों की नज़र सातवीं जीत के साथ विश्वकप सेमीफाइनल पर होगी।

श्रीलंका के लिए करो या मरो का मुकाबला:

विश्वकप में भारतीय पिचों का श्रीलंका के खिलाड़ी पूरा फायदा नहीं उठा पाए। श्रीलंका इस समय पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर बनी हुई है। उसके लिए आज का मुकाबला करो या मरो का रहेगा। अगर श्रीलंका को आज हार का सामना करना पड़ता है तो वो विश्वकप में खिताब जीतने की रेस से बाहर हो जाएगी। श्रीलंका ने अभी खेले अपने छह मैचों में से सिर्फ दो में जीत दर्ज की जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका के प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों और अनुपलब्धता से परेशानी का सामना करना पड़ा है।

विश्वकप में बराबरी का मुकाबला:

भले ही श्रीलंका की टीम भारत के मुकाबले बेहद कमजोर नज़र आ रही है। लेकिन विश्वकप में श्रीलंका का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ काफी जबरदस्त रहा है। दोनों टीमों के बीच विश्वकप में अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं, इसमें भारत और श्रीलंका ने बराबर 4-4 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा हैं। कप्तान कुशल मेंडिस और एंजेलो मैथ्यूज के रूप में श्रीलंका के पास मैच विनर खिलाड़ी हैं। लेकिन गेंदबाज़ी में इस बार श्रीलंका के खिलाड़ी दम नहीं दिखा पाए हैं।

यह भी पढ़ें –  15th Asian Shooting Champioships : गुजरात के बख्तियार मालेक ने ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
ind vs sl match updateIndia Vs Sri LankaIndia vs Sri Lanka Match in World Cup 2023India vs Sri Lanka semi finalkusal mendisrohit sharmaRohit Sharma vs kusal mendisvirat kohliभारत बनाम श्रीलंका

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article