नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

World Cup 2023: तो इसलिए मिली आर. अश्विन को वर्ल्ड कप में एंट्री, जानिए असली वजह...

World Cup 2023: वनडे विश्वकप की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। 5 अक्टूबर को गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ओपनिंग मुकाबला (World Cup 2023) खेला जाएगा। इस बार टीम इंडिया खिताब जीत...
07:05 PM Sep 29, 2023 IST | surya soni

World Cup 2023: वनडे विश्वकप की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। 5 अक्टूबर को गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ओपनिंग मुकाबला (World Cup 2023) खेला जाएगा। इस बार टीम इंडिया खिताब जीत की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। बीसीसीआई ने अपनी टीम का ऐलान 5 सितंबर को ही कर दिया था। लेकिन आईसीसी ने सभी टीमों को अपनी टीम में बदलाव का आखिरी मौका दिया था। ऐसे में गुरूवार को टीम इंडिया में एक बदलाव देखने को मिला।

आर. अश्विन को वर्ल्ड कप में एंट्री:

बता दें भारतीय टीम में आर.अश्विन की विश्वकप में एंट्री हो गई है। उनके अनुभव का टीम इंडिया को काफी लाभ मिल सकता है। चोट की वजह से अक्षर पटेल विश्वकप से बाहर हो गए है। पटेल के स्थान पर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया गया है। बीसीसीआई के इस फैसले की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। अश्विन के साथ इस लाइन में सुंदर और चहल भी शामिल थे। लेकिन चयनकर्ताओं ने अश्विन पर ही भरोशा जताया है।

इसलिए मिली आर. अश्विन को जगह:

बता दें अश्विन को शामिल करने के पीछे एक ख़ास वजह भी मानी जा रही है। भारतीय पिचों पर ऑफ स्पिनर को वनडे में काफी विकेट मिलते है। जबकि अश्विन के पास गेंदबाज़ी में कई तरह की वैरायटी मौजूद है। इसके अलावा वो बल्ले से भी अंतिम ओवर्स में रन बनाने का माद्दा रखते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुंदर को ओपनिंग में भी मोका दिया गया था, लेकिन वो वहां भी कुछ खास नहीं कर सके।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें – ICC Rankings : टीम इंडिया को अगर रहना है नंबर-1 तो टीम तो करना होगा ये काम, यहां समझे पूरी गणित…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Axar PatelICC Odi World Cup 2023indian cricket teamodi world cup 2023 india playing 11odi world cup india team list 2023Team IndiaWorld cupWorld Cup 2023

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article