नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Who is Vivek Ramaswamy: जानिए कौन हैं विवेक रामास्वामी, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के लिए छोड़ी अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दावेदारी

Who is Vivek Ramaswamy: भारतीय मूल के लोगों का विदेशों में खूब डंका बजता हैं। बड़े-बड़े पदों पर भारतीय मूल के नेता आसीन हैं। इस समय अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में वहां चुनाव...
01:29 PM Jan 16, 2024 IST | surya soni
featuredImage featuredImage

Who is Vivek Ramaswamy: भारतीय मूल के लोगों का विदेशों में खूब डंका बजता हैं। बड़े-बड़े पदों पर भारतीय मूल के नेता आसीन हैं। इस समय अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में वहां चुनाव लड़ रहे विवेक रामास्वामी (Who is Vivek Ramaswamy) जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें विवेक रामास्वामी अमेरिका के सबसे सफल बिज़नेसमैन माने जाते हैं। उनकी उम्र सिर्फ 38 साल हैं। उनके माता-पिता भारत के रहने वाले हैं। जो अमेरिका में जाकर बस गए थे। चलिए जानते हैं विवेक रामास्वामी से जुड़ी कुछ ख़ास बातें...

डोनाल्ड ट्रंप के लिए छोड़ी दावेदारी?

बता दें इस समय अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के लिए सबसे बड़ा खतरा विवेक रामास्वामी ही थे। बताया जाता हैं कि पहले इन दोनों नेताओं के बीच बड़ा दोस्ताना था। लेकिन अब चुनाव में ये दोनों नेता अपना भाग्य आजमाइश कर रहे हैं। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने खुद को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर कर लिया है। विवेक रामास्वामी के रेस से बाहर होने के चलते डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा फायदा मिला हैं। अमेरिका राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में पहले ही ट्रंप आगे चल रहे थे। अब उन्हें इसका भी काफी फायदा मिल सकता हैं।

विवेक रामास्वामी की उम्र 38 साल:

भारतवंशी विवेक रामास्वामी इस समय सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक काफी सर्च किये जा रहे हैं। विवेक रामास्वामी का जन्म अमेरिका के ओहिया में ही हुआ था। लेकिन उनके माता-पिता भारत के केरल के रहने वाले हैं। जो व्यापार के सिलसिले से काफी समय पहले ही अमेरिका जाकर बस गए। विवेक रामास्वामी कि पढ़ाई भी अमेरिका में हुई हैं। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बायोलॉजी में डिग्री ली है। लेकिन उसके बाद उन्होंने व्यापार में ही अपना सारा ध्यान लगा दिया था। और आज अमेरिका के 40 से कम उम्र के सबसे सफल बिज़नेसमैन माने जाते हैं।

पढ़ाई के दौरान ही कमा लिए थे मिलियन डॉलर्स:

विवेक रामास्वामी के सफल बिज़नेसमैन बनाने की कहानी भी बड़ी रोचक हैं। उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही अपने व्यापार में मिलियन डॉलर्स कमा लिए थे। उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज अमेरिका के सबसे बड़े बिज़नेसमैन के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में विवेक रामास्वामी ने खुद की बायोटेक कंपनी खोली थी। अब उन्होंने बिज़नेस के साथ राजनीति में भी कदम रखा हैं। विवेक रामास्वामी की पत्नी का नाम अपूर्वा रामास्वामी हैं, जो एक चिकित्सक हैं। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। जिसके बाद साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली।

विवेक रामास्वामी कुल संपत्ति कितनी है?

एक सिर्फ 38 साल का युवा अमेरिका में बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को टक्कर दें रहा हैं। विवेक रामास्वामी की अगर कुल नेटवर्थ की बात करें तो वो एक रिपोर्ट के मुताबिक तक़रीबन 950 मिलियन डॉलर बताई जाती हैं। इसको अगर भारतीय करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो यह 7 हजार 484 करोड़ रुपये के बराबर होती हैं। विवेक रामास्वामी अमेरिका के 40 से कम उम्र के सबसे बिज़नेसमैन की लिस्ट में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जब नारायण मूर्ति को विप्रो ने नौकरी देने से कर दिया था मना, फिर इस तरह इंफोसिस की रखीं नींव

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

Tags :
US Presidential ElectionVivek Ramaswamy biodataVivek Ramaswamy biographyVivek Ramaswamy biography hindiVivek Ramaswamy detailsVivek Ramaswamy Early lifeVivek Ramaswamy educationVivek Ramaswamy familyVivek Ramaswamy fatherVivek Ramaswamy hindi newsVivek Ramaswamy historyVivek Ramaswamy motherVivek Ramaswamy net worthVivek Ramaswamy profileVivek Ramaswamy storyvivek ramaswamy total worthVivek Ramaswamy us presidential electionVivek Ramaswamy wifeWho is Vivek RamaswamyWho is Vivek Ramaswamy hindi

ट्रेंडिंग खबरें