नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Who is Mohan Yadav: जानिए कौन है मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव..? 2013 में बने पहली बार विधायक...

Who is Mohan Yadav: बीजेपी हाईकमान के फैसले से एक बार फिर हर कोई हैरान रह गया। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए थे। उसके बाद से लगातार सीएम के नाम को लेकर संशय बना हुआ...
05:47 PM Dec 11, 2023 IST | surya soni

Who is Mohan Yadav: बीजेपी हाईकमान के फैसले से एक बार फिर हर कोई हैरान रह गया। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए थे। उसके बाद से लगातार सीएम के नाम को लेकर संशय बना हुआ था। कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, दिग्गज नेताओं के नाम नए मुख्यमंत्री (Who is Mohan Yadav) के रूप में सामने आ रहे थे। लेकिन चुनाव नतीजों के आठ दिनों के बाद आज मध्यप्रदेश को मोहन यादव के रूप में नए मुख्यमंत्री मिल गए। चलिए जानते है कौन है मध्यप्रदेश के होने वाले नए सीएम मोहन यादव...

मोहन यादव का उज्जैन में हुआ जन्म:

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव के नाम मुहर लग गई है। मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ। उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है। जबकि उनकी माता जी का नाम लीलाबाई है। मोहन यादव की सधी सीमा यादव से हुई हैं। उन्होंने एमबीए के साथ पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत पढ़ाई के दौरान ही की थी। साल 2013 में वो पहली बार विधायक चुने गए थे। उसके बाद से उनका राजनीतिक कद बढ़ता ही चला गया।

कैसा रहा है राजनीतिक सफरनामा:

बता दें मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। सोमवार को हुई विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम मुहर लग गई। मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से कॉलेज शिक्षा ग्रहण की। कॉलेज शिक्षा के दौरान ही उन्होंने छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफरनामा शुरू किया था। साल 1982 में उन्होंने छात्र संघ सह-सचिव पद का चुनाव लड़ा। उसके बाद से उन्होंने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और मोहन यादव MP विकास प्राधिकरण के प्रमुख रह चुके हैं। साल 2013 में पहली बार विधायक चुने गए। शिवराज सिंह की सरकार में वो उच्च शिक्षा मंत्री भी रह चुके है।

संघ के बेहद करीबी हैं मोहन यादव:

बता दें मोहन यादव पिछले तीन बार से लगातार विधायक चुने गए है। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत से वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। संगठन के लिए उन्होंने कई सालों तक काम किया है। राजनीति के जानकारों के अनुसार उन्हें संघ के बेहद करीबी होने का फायदा भी मिला है। छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले मोहन यादव की बीजेपी के दिग्गज नेताओं में गिनती होती है।

कुल कितनी है मोहन यादव की नेटवर्थ:

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के सबसे धनवान नेताओं में शामिल है। MP के नए सीएम के पास कुल 42 करोड़ रुपये की संपत्ति (Mohan Yadav Networth) है। उन्होंने इसका ब्योरा हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में दिया था। इसके अलावा उनके पास गाड़ियां और काफी बैंक बैलेंस भी हैं।

ये भी पढ़ें: MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
CM of MPMohan YadavMohan Yadav FamilyMohan Yadav NewsMPMP CM Mohan Yadav NetworthMP CM NetworthMP New CMMP New CM Mohan yadav News

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article