नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

आज भी झोपड़ी में रहते हैं भजनलाल सरकार के ये कैबिनेट मंत्री, जानिए बाबूलाल खराड़ी से जुड़ी ये रोचक जानकारियां...

Who is Babulal Kharadi: राजस्थान में बीजेपी की सरकार का मंत्रिमंडल शनिवार को गठित हो गया। इसमें कई दिग्गज नेताओं के साथ कई युवा विधायकों को भी मौका मिला। लेकिन भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में एक नाम बड़ा ही...
09:22 AM Dec 31, 2023 IST | surya soni

Who is Babulal Kharadi: राजस्थान में बीजेपी की सरकार का मंत्रिमंडल शनिवार को गठित हो गया। इसमें कई दिग्गज नेताओं के साथ कई युवा विधायकों को भी मौका मिला। लेकिन भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में एक नाम बड़ा ही चौकाने वाला था। जिसकी चर्चा प्रदेश नहीं अपितु पूरे देश में हो रही हैं। आखिर हो भी क्यों ना..? आज के इस युग की चकाचौंध में चार बार के विधायक और अब मंत्री बने बाबूलाल खराड़ी (Who is Babulal Kharadi) अपने केलूपोश (झोपड़ी) मकान में रहते हैं। बता दें बाबूलाल खराड़ी बेहद सादगी भरा जीवन जी रहे हैं। उनकी सादगी और सरलता की चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रही हैं।

झोपड़ी में रहते हैं बाबूलाल खराड़ी:

आदिवासी समुदाय से आने वाले मंत्री बाबूलाल खराड़ी भले ही चार बार के विधायक हो लेकिन आज भी सादगी और सरलता से रहते हैं। इस युग में जब लोग आलीशान बंगलों में रहना पसंद करते हैं लेकिन ये मंत्री महोदय अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहते हैं। इनके परिवार के लोग भी इन्हीं की तरफ बिल्कुल सादगी से गाँव के लोगों से मिलकर रहते हैं। सोशल मीडिया पर झोपड़ी में रहने वाले मंत्री जी की काफी चर्चा हो रही हैं।

दो पत्नियां और 9 बच्चें:

बता दें आदिवासी समुदाय से आने वाले मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने दो शादी की। इससे भी ख़ास बात हैं कि उनकी दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती हैं। पहली पत्नी मणीदेवी और दूसरी पत्नी तिजू देवी हैं। दोनों के कुल नौ बच्चे हैं। जिनमें चार बेटे और पांच बेटियां है। जब वो मंत्री पद की शपथ ले रहे थे तब उनकी पत्नियां और बेटे खेत में काम कर रहे थे। उनको उनके मंत्री पद से कोई सरोकार नहीं था, बस ये काम उनकी दिनचर्या में शुमार था।

चौथी बार झाड़ोल से विधायक बने:

अब आते हैं बाबूलाल खराड़ी के राजनीतिक जीवन के ऊपर तो वो लगातार चौथी बार झाड़ोल से विधायक चुने गए हैं। आदिवासी समुदाय में उनकी बहुत अच्छी पकड़ मानी जाती हैं। साल 2003 खराड़ी पहली विधायक बनकर राजस्थान विधानसभा में पहुंचे। उसके बाद से उन्हें कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा। अब तो उनको सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इस विधानसभा चुनाव में खराड़ी ने 6488 वोट के अंतर से जीत हासिल की थी। खराड़ी के खाते में 76,537 वोट आए थे।

1987 से शुरू हुआ राजनीतिक सफर:

बता दें बाबूलाल खराड़ी बिल्कुल साधारण परिवार से आते हैं। ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए काफी समय से जुड़े हुए हैं। साल 1987 में इन्हे भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसके बाद से फिर बाबूलाल खराड़ी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहली बार 1995 में जिला परिषद सदस्य के तौर पर चुनाव लड़े। वर्ष 2000 में कोटड़ा के प्रधान बने। इनकी आदिवासी समुदाय लोकप्रियता और कार्यशली को देखते हुए बीजेपी ने विधायक का टिकट दिया। और अब भजनलाल सरकार में इन्हे मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

ये भी पढ़ें: भजनलाल मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही गर्मायी राजस्थान की सियासत, डोटासरा-राठौड़ हुए आमने-सामने

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Tags :
Babulal KharadiBabulal Kharadi biographyBabulal Kharadi biography in hindiBabulal Kharadi hindi newsbhajan lal sharmaCabinet expansionfacts about Babulal KharadiJhadolkaun hai Babulal KharadiRajasthan CabinetRajasthan Cabinet ExpansionRajasthan governmentrajasthan newsWho is Babulal KharadiWho is Babulal Kharadi in hindiकौन हैं बाबूलाल खराड़ीझाड़ोलझाडोल विधानसभाबाबूलाल खराड़ीराजस्थान मंत्रिमंडलराजस्थान समाचार

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article