• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Virat Kohli : शतक जड़ने के बाद मैदान पर डांस करते दिखे विराट कोहली, चलेया.. गाने पर शाहरुख का स्टेप करते आए नजर..

Virat Kohli : आज विराट कोहली अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में विराट ने आज अपने बर्थडे के मौके पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा पूरे देश को गिफ्ट दिया है। बता दें इस मुकाबले को भारत...
featured-img
Virat Kohli Dance on Chaleya Song on Birthday During Ind Vs SA

Virat Kohli : आज विराट कोहली अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में विराट ने आज अपने बर्थडे के मौके पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा पूरे देश को गिफ्ट दिया है। बता दें इस मुकाबले को भारत ने 243 रन के बड़े अंतर से जीत लिया है। इससे पहले भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 326 रन बनाएं थे, जिसके जवाब मे साउथ अफ्रीका की टीम 83 रन पर ही सिमट गई।

मैदान में थिरकते नजर आए विराट कोहली..

अक्सर विराट मैदान (Virat Kohli) पर कुछ न कुछ करते नजर आते हैं लेकिन आज अपने बर्थडे के मौके पर जब वह फील्डिंग करने उतरे तो वह एक अलग अंदाज में ही दिखाई दिए। दूसरी पारी के 5वें ओवर के बाद जब ग्राउंड में जवान मूवी का चलेया.. गाना बजा तो विराट अपने आप को रोक नहीं पाएं। इस दौरान विराट ने वह गाना भी गुनगुनाया और डांस के कुछ स्टेप भी करे। इसके बाद जनता ने जोरदार शोर कर विराट (Virat Kohli) को चियर किया। बता दें कि आज विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 121 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौकें जड़े।

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज