नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Dev Dipawali: कार्तिक पूर्णीमा पर जगमगा उठा काशी, सीएम योगी आदित्यानाथ भी रहे मौजूद...

Dev Dipawali: देव दीपावली का त्योहार सोमवार को भगवान शिव की नगरी काशी में बड़े धूमधाम से मनाया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजनायिकों ने देव दीपावली उत्सव के अवसर पर दीप...
08:54 PM Nov 27, 2023 IST | Ekantar Gupta
Varanasi Ganga Ghat lighten up in Dev Dipawali

Dev Dipawali: देव दीपावली का त्योहार सोमवार को भगवान शिव की नगरी काशी में बड़े धूमधाम से मनाया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजनायिकों ने देव दीपावली उत्सव के अवसर पर दीप जलाए। इस दौरान घाट लाखों दीपकों की रोशनी से जनमग नजर आया। दशास्वमेध घाट पर हजारों लोगों की मौजूदगी में गंगा आरती की गई एवं राजघाट पर देव दीपावली के पर्व पर खुशियों में आतिशबाजी की गई। साथ ही विभिन्न कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की।

दीपों से जगमगा उठी शिवनगरी काशी

काशी की विख्यात देव दीपावली (Dev Dipawali) की भव्यता को निहारने आज लाखों लोग पहुंचे। दुनिया के 70 देशों के राजदूतों के सामने 84 घाटों पर होने वाले आयोजन हुए। इस दौरान 12 लाख दीपों की रोशनी से नहाए घाटों का दृश्य लोगों का मन मोहने वाला रहा। सरकार देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन कर रही है। इनमें एक लाख दीप गाय के गोबर के बने होंगे।

 

कपूर ,धुप, लोहबान, दशांग की गमक व तेल से जल रहे दीपों के लौ की खुशबु से पूरा वातावरण खुशनुमा हो उठा। दूसरी तरफ हर भक्त दीपदान के लिए वरुणा के आँचल में एक साथ उतरा तो समिति के स्वयंसेवको को संभालने में मेहनत करनी पड़ी।देर शाम भक्तों में प्रसाद वितरित की गई।

सांस्कृतिक संध्या ने भी खींचा ध्यान

सांस्कृतिक सन्ध्या में राधा -कृष्ण,शिव -पार्वती,माँ काली,हनुमान व महिषासुर मर्दिनी की झांकी व् नृत्य -गीत पर भक्तजनों ने सांस्कृतिक सरिता में डुबकी लगाई। सुरक्षा का कमान पुलिस चौकी रामेश्वर के पुलिस बल के जवानों ने सम्भाले रखा। वाराणसी में साफ़ सफाई कर तिरंगा स्पायरल लाइटिंग से शहर और घाट सजाए (Dev Dipawali) गए हैं। देव दीपावली पर 8 से 9 लाख पर्यटकों के आने का अनुमान है। सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किये जा रहे हैं। इस बार देव दीपावली देखने के लिए 70 देशों के राजदूत, डेलीगेट्स और परिवार के लोग पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें - ALERT : क्या आप भी यूज करते है Gmail Account ? तो जरूर पढ़ ले ये खबर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Dev DiwaliKashi Dev DiwaliKashi Vishwanath DhamVaranasi DiwaliVaranasi Lighting Festivalदेव दिवालीदेव दीपावलीप्रकाश पर्व

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article