नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Jammu: वैष्णो देवी भवन मार्ग पर भूस्खलन, कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका

Jammu: श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर एक गंभीर हादसा हुआ है। पंछी हेलीपैड के पास भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। इस घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम तेजी से...
03:25 PM Sep 02, 2024 IST | Vibhav Shukla

Jammu: श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर एक गंभीर हादसा हुआ है। पंछी हेलीपैड के पास भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। इस घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है, जिसमें माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की टीमें शामिल हैं।

राहत कार्य जारी

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई गई है। एक श्रद्धालु के घायल होने की भी सूचना है, जिसे तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है और उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और मार्ग की स्थिति पर ध्यान दें। भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग पर अस्थायी रूप से आवाजाही को रोक दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को मार्ग को साफ करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: IC 814: कंधार हाईजैक पर बनी वेब सीरीज में इसलिए मुस्लिम आतंकियों का हिंदू नाम दिखाया गया

प्रमुख तीर्थ स्थलों में एक है वैष्णो देवी का मंदिर

वैष्णो देवी मंदिर भारत के 108 शक्तिपीठों में से एक है और यह अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है। नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत अधिक हो जाती है, जो कभी-कभी एक करोड़ तक पहुँच जाती है। यह मंदिर भारत के सबसे धनी मंदिरों में से एक है और इसके प्रबंधन का कार्य श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड करता है। इस बोर्ड में नौ सदस्य होते हैं, जो मंदिर की देखरेख और प्रबंधन के जिम्मेदार होते हैं।

2023 में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की भीड़

बता दें साल 2023 में वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया था। पिछले साल 93.50 लाख लोगों ने देवी के दर्शन किए, जो पिछले एक दशक में सबसे अधिक संख्या है। इससे पहले 2013 में 93.24 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने इस आंकड़े की पुष्टि की थी और बताया था कि 2023 में अब तक की सबसे अधिक संख्या में तीर्थयात्री आए हैं।

Tags :
JammulandslidePilgrimsRescue OperationsShrineVaishno Devi

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article