नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ram Mandir : अब स्कूल में पढ़ाया जाएगा राम मंदिर का इतिहास ? शिक्षा मंत्री ने कह डाली ये बात...

Ram Mandir : अय़ोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण अपने अंतिम पड़ाव पर है। अगले साल 24 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य़क्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्य़क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। ऐसे में...
05:48 PM Oct 28, 2023 IST | Ekantar Gupta
UP Education Minister Rajni Tiwari said now Children learn History of Ram Mandir

Ram Mandir : अय़ोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण अपने अंतिम पड़ाव पर है। अगले साल 24 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य़क्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्य़क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि उत्तरप्रदेश सरकार आने वाले समय में स्कूली पाठ्यक्रम में राम मंदिर का इतिहास आदि नामक पाठ शामिल करेगी। खुद यूपी की राज्य शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने इसके संकते दिए है।

हमारी संस्कृति के बारे में बच्चों को पता होना चाहिए

राज्य शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी से पूछा गया कि राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है तो क्या आने वाले समय में NCERT की बुक में राम मंदिर का पाठ जोड़ा जाएगा। इस सवाल का जवाब देते हुए रजनी तिवारी ने कहा कि देखिए NEP में ये भी है कि  हमारी संस्कृति के बारे में बच्चों को ज्ञान देना चाहिए। धार्मिक, पौराणिक गाथाओं के बारे में बच्चों को बताया जाए और राम मंदिर मंदिर तो हमारी भावनाओं से जुड़ा हुआ विषय है।

सिर्फ राम मंदिर की बात नहीं है, बल्कि उसके साथ-साथ बाकि धार्मिक, पौराणिक, आध्यात्मिक चीजों को भी में लेने का विचार है, ताकि बच्चों को इसके बारे में जानकारी हो सके। बच्चों को भी धार्मिक चीजों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।

हम लोग काम कर रहे है

मीडिया से बात करते हुए रजनी तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना निहित है। इसका इंप्लीमेंट करने के लिए हम लोग काम कर रहे हैं। उसमें वो सब कुछ दिया हुआ है कि व्यक्ति को अपने संस्कृति सभ्यता को लेकर आधुनिक तकनीक को लेकर किस प्रकार से आगे बढ़े। उसी को लेकर हम काम कर रहे हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए रजनी तिवारी ने कहा कि पहले विपक्ष के नेता अक्सर राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर घृणात्मक बयानबाजी करते रहते थे, लेकिन अब में विपक्ष को बताना चाहती हूं कि भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 24 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य़क्रम होगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने जो भी देश की जनता से वादा किया था उन सभी को निभा दिया है। भगवान राम उनका उद्धार करेंगे।

यह भी पढ़ें - Ayodhya Ram Mandir : भगवान रामलला के लिए एक किलो सोने का सिंहासन दान करेगा ये भक्त, विशेष है ये सिहांसन…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
History of Ram MandirRajni TiwariRam MandirRam Mandir ConstructionRam Mandir Inaguration DateUP Education Minister

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article