नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

United Nation महासभा प्रमुख 5 दिवसीय भारत दौरे पर आए, महात्मा गांधी को राजघाट पर दी श्रद्धांजलि

United Nations: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGS) के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस 5 दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच भारत पहुंचने पर खुशी व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासभा...
09:30 AM Jan 23, 2024 IST | Prashant Dixit
United Nations General Assembly President Dennis Francis

United Nations: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGS) के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस 5 दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच भारत पहुंचने पर खुशी व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासभा अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि वह देश में शांति और प्रगति पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर डेनिस फ्रांसिस की यात्रा हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र से मजबूत होंगे संबंध

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासभा अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस की भारत यात्रा भारत और संयुक्त राष्ट्र संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेंगी है। यह यात्रा भारत के विश्व स्तरीय प्राथमिकताओं के साथ दक्षिण के विकासशील देशों और वैश्विक चुनौतियों पर संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत के सहयोग को बढ़ाने का अवसर प्रदान करवाएगी। डेनिस फ्रांसिस के महासभा अध्यक्षता का विषय विश्वास का पुनर्निर्माण और एकजुटता का पुनरुद्धार है।

यह भी पढ़े: राहुल गांधी के राजनीतिज्ञ गुरु आचार्य प्रमोद का बयान, मोदी के बिना संभव नहीं होता…

वैश्विक मुद्दों पर अग्रणी भूमिका में देश

भारत की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत करने के लिए डेनिस फ्रांसिस की यात्रा महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधारों का भारत का आह्वान वैश्विक शासन व्यवस्था को और अधिक न्यायसंगत-लोकतांत्रिक बनाने का प्रयास है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासभा अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस के साथ होनी वाली बातचीत संयुक्त राष्ट्र के सुधारों पर गति लाने में भूमिका निभा सकती है। भारत वैश्विक मुद्दों जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी से निपटने में एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

महाराष्ट्र में गणतंत्र दिवस पर अतिथि

संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग करके भारत चुनौतियों का समाधान करने के लिए अपने प्रयासों को ज्यादा मजबूत कर सकता है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को के मौके पर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासभा अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस महाराष्ट्र की गणतंत्र दिवस परेड में राजकीय अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। यह यात्रा भारत की प्राथमिकताओं के साथ-साथ ग्लोबल साउथ के सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों पर संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत के सहयोग को बढ़ाने का भी एक अच्छा अवसर है।

यह भी पढ़े: राहुल गांधी के राजनीतिज्ञ गुरु आचार्य प्रमोद का बयान, मोदी के बिना संभव नहीं होता…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Dennis FrancisDennis Francis in IndiaGeneral Assembly Chief Dennis FrancisUnited Nationsडेनिस फ्रांसिसभारत में डेनिस फ्रांसिसमहासभा प्रमुख डेनिस फ्रांसिससंयुक्त राष्ट्र

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article