नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

U19 World Cup Final: फाइनल में हार के बाद छलका कप्तान उदय सहारन का दर्द, कहीं ये बड़ी बात...

U19 World Cup Final: भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 रनों से बड़ी हार (U19 World Cup Final) का सामना करना पड़ा। ऐसे में...
09:56 AM Feb 12, 2024 IST | surya soni

U19 World Cup Final: भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 रनों से बड़ी हार (U19 World Cup Final) का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारतीय टीम का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। बता दें अफ्रीका में खेले गए आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की यह पहली हार थी। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने काफी निराश किया। इस हार के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी निराश नज़र आए।

छलका कप्तान उदय सहारन का दर्द:

इस मैच में सभी की निगाहें टीम इंडिया के कप्तान उदय सहारन पर थी। सभी को उम्मीद थी कि उदय सहारन की अगुवाई में टीम इंडिया खिताब जीतने में कामयाब होगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत को मात देकर विश्वकप पर कब्ज़ा जमा लिया। इस हार के बाद कप्तान उदय का दर्द छलका। उन्होंने हार के बाद कहा कि ''इस बड़े मुकाबले के लिए हमने जो रणनीति बनाई थी, उस पर अमल नहीं कर पाए। ख़राब शॉट खेलने का खामिजाय हमें भुगतना पड़ा।

सीनियर्स का बदला नहीं ले पाए:

अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में एक बार फिर भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। इससे पहले टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में दो बार आमने-सामने हुई थी। जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली थी। पिछले साल खेले गए वनडे विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि अंडर-19 टीम के खिलाड़ी उस हार का बदला चुकता करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और सीनियर्स की तरह अंडर-19 टीम को भी हार का सामना करना पड़ा।

कड़ी मेहनत का परिणाम है: ह्यू वीबगेन

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार खेल की बदौलत फाइनल पर कब्जा जमा लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम को फाइनल में भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत मिली। पहली बार भारत को अंडर-19 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हराया। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वीबगेन ने कहा कि ''यह जीत हमेशा याद रहेगी। कुछ ही समय की कड़ी मेहनत के चलते यह सफलता हासिल हुई है।'

यह भी पढ़े: अपने पिता के सपने को पूरा कर रहे है उदय सहारन, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया लेगी ऑस्ट्रेलिया से बदला!

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
cricket hindi newscricket latest newsCricket newsIND U19 vs AUS U19IND vs AUS U19 World CupIND vs AUS U19 World Cup FinalIND vs AUS U19 World Cup Final LiveIND vs AUS U19 World Cup Liveu19 world cup 2024Uday Saharanuday saharan statementuday sharan cricketer

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article