नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

U19 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में जीत की कहानी लिख सकते हैं ये खिलाड़ी...

U19 World Cup Final: अंडर-19 विश्वकप 2024 में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के विलोमूर पार्क बेनोनी में होने वाले इस फाइनल मैच (U19 World Cup Final) में टीम इंडिया का पलड़ा...
09:31 AM Feb 11, 2024 IST | surya soni

U19 World Cup Final: अंडर-19 विश्वकप 2024 में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के विलोमूर पार्क बेनोनी में होने वाले इस फाइनल मैच (U19 World Cup Final) में टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत नज़र आ रहा है। टीम इंडिया के पास कई ऐसे मैच विनर खिलाड़ी है जो अकेले किसी भी मैच का पासा पलट सकते है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में यह देखने को भी मिला था। अब फाइनल में एक बार फिर क्रिकेट फैंस को अपने इन खिलाड़ियों ने काफी उम्मीद रहेगी। चलिए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए काल बन सकते है...

1. उदय सहारन:

टीम इंडिया के लिए फाइनल में कप्तान उदय सहारन के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेगी। उदय सहारन ने इस विश्वकप में अब तक सर्वाधिक रन बनाये है। उन्होंने सेमीफाइनल में अफ्रीका के खिलाफ भारत को संकट से उभार कर जीत दिलाई थी। उदय सहारन के ऊपर फाइनल में बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। मिडिल ऑर्डर में वो टीम को मजबूती देंगे।

2. मुशीर खान:

कप्तान उदय सहारन के बाद अगर किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेगी तो वो मुशीर खान है। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के इस ओपनर बल्लेबाज़ ने बड़ा धमाका किया है। मुशीर ने इस अब तक 6 मैचों में 338 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में मुशीर खान की बल्लेबाज़ी पर पूरे देश की नज़र रहेगी।

3. सचिन धस:

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सचिन धस फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी चुनौती बन सकते है। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर इस खिलाड़ी ने विश्वकप में खूब दमखम दिखाया है। उन्होंने सेमीफाइनल में कपतान सहारन के साथ मिलकर टीम इंडिया को करिश्माई जीत दिलाई थी। ऐसे में फाइनल में उनसे टीम को बड़ी उम्मीद रहेगी।

4. सौम्य पांडेय:

इस विश्वकप में स्पिनर सौम्य पांडेय का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। सौम्य पांडेय ने अपनी फिरकी में कई बड़े खिलाड़ियों को फंसाया है। अब तक उन्होंने इस विश्वकप में कुल 17 विकेट चटकाए है। वो अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खिताबी भिड़ंत में सौम्य पांडेय से बड़ी उम्मीद रहेगी।

यह भी पढ़े: अपने पिता के सपने को पूरा कर रहे है उदय सहारन, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया लेगी ऑस्ट्रेलिया से बदला!

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
5 key players World Cup 2024Arshin Kulkarniaustralia vs indiaCaptain Uday Saharan storyFive top performers at the U19 World Cup IndiaMusheer KhanMushir Khan storynaman tiwariNaman Tiwari storySachin Dhas storysaumya pandeySoumya Pandey StoryTeam india Under 19 Top 5u19 wc finalu19 world cupUday Saharanअंडर-19 विश्व कप का फाइनलउदय सहारन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article